दोहरे हत्याकांड में पांच नामजद, एक गिरफ्तार

मिठनपुरा गांव में बुधवार को पति-पत्नी की हुई निर्मम हत्या में मृतक पति-पत्नी के पतोहू, पति ने गिरफ्तार पवन साह सहित पांच लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया है

मेहसी. थाना क्षेत्र के मिठनपुरा गांव में बुधवार को पति-पत्नी की हुई निर्मम हत्या में मृतक पति-पत्नी के पतोहू मीना देवी पति मनोज साह ने गिरफ्तार पवन साह सहित पांच लोगो को नामजद अभियुक्त बनाया है. दिए गए आवेदन में कहा गया है कि मेरे ससुर आरोपी पवन के घर के सामने पेड़ के छांव में खाट पर सोये थे. सोने के क्रम में कमर में लपेटे गया कपड़ा जांघ के ऊपर आ गया था. इसी को ले पवन साह अपने परिजनों के साथ गाली देने लगा. वे मना किये तो वह पॉकेट में से चाकू निकाल उन पर हमला कर दिया. इस दौरान मेरी सास मानती देवी उन्हें बचाने गयी, तो उनको भी चाकू से गोंद हत्या कर दी. ज्ञात हो कि मंगलवार को मिठनपुरा गांव निवासी बताहू साह और उनकी पत्नी मानती देवी की हत्या कर दी गयी थी. इस संबंध में थानाध्यक्ष रणधीर कुमार भट्ट ने बताया कि उक्त मामले में प्राथमिकी दर्ज कर अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >