Video: जलती बस को तीन किलोमीटर तक चलाता रहा ड्राइवर, सैकड़ों यात्रियों ने कूदकर बचाई जान

Bihar News: सुपौल से दिल्ली जा रही एक बस में गुरुवार को मोतिहारी में अचानक आग लग गई. बस में सवार सभी यात्री किसी तरह कूदकर अपनी जान बचाने में कामयाब रहे, लेकिन उनका सामान जलकर राख हो गया. जिसका वीडियो आप देख सकते हैं.

Bihar News: (मोतिहारी/सच्चिदानंद सत्यार्थी) गुरुवार को सुपौल से दिल्ली जा रही एक बस में अचानक आग लग गई. यह हादसा पिपरा कोठी थाना क्षेत्र के बंगरी ओवर ब्रिज के पास हुआ. गनीमत रही कि सभी यात्री सुरक्षित बाहर निकलने में कामयाब रहे. हालांकि, इस दौरान कुछ यात्रियों को मामूली चोटें आईं और उनके सामान जलकर राख हो गए.

तकनीकी खराबी बनी हादसे की वजह

यात्रियों के मुताबिक, बस में पहले से ही तकनीकी खराबी थी. सफर के दौरान दो बार समस्या आने के बावजूद ड्राइवर ने बस को रोका नहीं और सफर जारी रखा. पिपरा कोठी के पास पहुंचते ही बस से धुआं निकलने लगा. यात्रियों और अन्य वाहन चालकों ने जब ड्राइवर को आगाह किया, तो उसने इसे अनसुना कर दिया.

कूदकर बचाई जान, जल गए यात्रियों के सामान

जब बस में आग तेजी से फैलने लगी, तो यात्री घबराकर कूदने लगे. इस दौरान कुछ लोगों को हल्की चोटें आईं और कुछ के हाथ झुलस गए. आग इतनी भीषण थी कि बस में रखा सभी सामान जलकर खाक हो गया.

फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू

सूचना मिलते ही पिपरा कोठी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और फायर ब्रिगेड को बुलाया. दमकल कर्मियों ने स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया. घटना के बाद बस कंपनी ने यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए वैकल्पिक बस की व्यवस्था की. पुलिस अब मामले की जांच कर रही है कि लापरवाही की असली वजह क्या थी.

Also Read: बिहार के इन शिक्षकों के ट्रांसफर और पोस्टिंग पर लगेगी रोक, शिक्षा विभाग का नया फरमान जारी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >