Motihari: बापू की कर्मभूमि चंपारण कृषि धाम के रूप में हुई विकसित : राज्यपाल

बापू की कर्मभूमि चंपारण अब कृषि धाम के रूप में राष्ट्रीय पटल पर उदीयमान हो रहा है.

Motihari: पीपराकोठी. बापू की कर्मभूमि चंपारण अब कृषि धाम के रूप में राष्ट्रीय पटल पर उदीयमान हो रहा है. चंपारण की पुण्य भूमि पर आयोजित कृषि मात्स्यिकी व पशुधन उन्नति मेला सह किसान सम्मान समारोह का हिस्सा बन मैं सौभाग्यशाली समझ रहा हूं. उक्त बातें बिहार के राज्यपाल आरिफ मु. खान ने कृषि विज्ञान केंद्र में आयोजित कृषि मात्स्यिकी व पशुधन उन्नति मेला सह किसान सम्मान समारोह में उपस्थित किसानों को वर्चुअली संबोधित करते हुए कहा. कार्यक्रम का उद्घाटन पूर्व केंद्रीय कृषि मंत्री सह सांसद राधामोहन सिंह, मंत्री कृष्ण नंदन पासवान, पूर्व मंत्री प्रमोद कुमार, विधायक श्यामबाबू यादव, लालबाबू गुप्ता, सुनीलमणि तिवारी ने संयुक्त रूप से किया. पूर्व केन्द्रीय मंत्री सह सांसद राधामोहन सिंह ने कहा आज यह भूमि कृषिधाम के रूप में राष्ट्रीय पटल पर आ गया है. कहा कि राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड डेयरी सर्विसेस ने 2 अक्टूबर, 2017 को बापूधाम मिल्क प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड की स्थापना मोतिहारी में की गई. जिसमें बिहार के 8 जिलों में पूर्वी चंपारण, प्रोड्यूसर कंपनी अभी अपने कार्य क्षेत्र के 11 सौ गांवों में 1350 दूध संकलन केन्द्रों का संचालन करते हुए अधिकतम 1 लाख 85 हजार लीटर प्रतिदिन का संकलन कर रही है. मौ के पर कुलपति डा पीएस पाण्डेय, केविके प्रमुख डा अरविन्द कुमार सिंह, डा अंशु गंगवार सहित हजारों किसान व वैज्ञानिक मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By HIMANSHU KUMAR

HIMANSHU KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >