Bihar Police: एक्शन में मोतिहारी एसपी, 17 थानाध्यक्षों का वेतन रोका

Bihar Police: मोतिहारी में चरित्र प्रमाण-पत्र जारी करने में देरी पर एसपी ने 17 थानाध्यक्षों का वेतन रोक दिया है. सुगौली समेत कई थाना क्षेत्रों में सैकड़ों आवेदन लंबित है. वहीं, आदापुर में रिश्वत मांगने के आरोप में एसपी ने चौकीदार को सस्पेंड कर दिया है. पढे़ं पूरी खबर…

Bihar Police: मोतिहारी जिले में चरित्र प्रमाण-पत्र निर्गत करने में हो रही देरी को लेकर पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने सख्त रुख अपनाया है. उन्होंने जिले के 17 थानाध्यक्षों का वेतन तत्काल प्रभाव से रोकते हुए उन्हें 24 घंटे के भीतर सभी लंबित मामलों की जांच कर रिपोर्ट देने का आदेश दिया है. यह कार्रवाई तब की गई जब एसपी को कई शिकायतें मिलीं कि लोगों को समय पर चरित्र प्रमाण-पत्र नहीं मिल पा रहा है. जांच के बाद यह सामने आया कि कई थाना क्षेत्रों में सैकड़ों आवेदन निर्धारित 14 दिनों की समय सीमा पार कर अब भी लंबित पड़े हैं.

इन थानाक्षेत्रों में लंबित हैं मामले

इस सूची में कोटवा, आदापुर, भेलाही, छौड़ादानो, झरोखर, भोपतपुर ओपी, सुगौली, पलनवा और घोड़ासहन जैसे थाना क्षेत्रों के नाम शामिल हैं. रिपोर्ट के अनुसार, सुगौली थाना क्षेत्र में सर्वाधिक 326, पलनवा में 127, कोटवा में 161, आदापुर में 115, छौड़ादानो में 100 और घोड़ासहन में 103 आवेदन लंबित हैं. एसपी ने सभी थानाध्यक्षों को सख्त निर्देश देते हुए कहा है कि यदि 24 घंटे के भीतर सभी लंबित चरित्र प्रमाण-पत्रों का सत्यापन पूरा नहीं हुआ तो आगे और कठोर कार्रवाई की जाएगी.

चौकीदार का रिश्वत मांगने का ऑडियो वायरल

इस बीच आदापुर थाना से संबंधित एक और मामला सामने आया है, जिसमें चौकीदार ललन पटेल उर्फ हरिशंकर कुमार पर चरित्र सत्यापन के नाम पर रिश्वत मांगने का ऑडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हुआ है. हालांकि, पुलिस इस ऑडियो की पुष्टि नहीं कर रही है, लेकिन एसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए चौकीदार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है. प्रभात खबर भी वायरल ऑडियो की पुष्टि नहीं करता है. साथ ही, संबंधित थानाध्यक्ष से स्पष्टीकरण भी मांगा गया है कि चौकीदार पर उचित नियंत्रण क्यों नहीं रखा गया.

सरकारी नंबर पर कर सकते हैं शिकायत

एसपी स्वर्ण प्रभात ने स्पष्ट रूप से कहा है कि पुलिस की सेवा पूर्णत: निशुल्क है और यदि किसी थाना में कोई भी अधिकारी या कर्मचारी पैसे की मांग करता है, तो उसकी शिकायत सीधे एसपी के सरकारी नंबर पर की जा सकती है. शिकायतकर्ता की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी.

ALSO READ: Bihar News: बिहार सरकार ने केंद्र को 6 नई रेल परियोजनाओं का भेजा प्रस्ताव, इन जिलों को होगा सीधा फायदा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >