Motihari News: बंजरिया. आगामी महावीरी झंडा जुलूस को लेकर बंजरिया पुलिस प्रशासन ने सख्ती बढ़ा दी है. थाना क्षेत्र में 28 अगस्त को आठ जगहों से जुलूस निकलना प्रस्तावित है. पुलिस ने आयोजकों से समय रहते लाइसेंस के लिए आवेदन करने की अपील की है. थानाध्यक्ष अमित कुमार ने स्पष्ट किया है कि बिना लाइसेंस जुलूस निकालने की अनुमति नहीं दी जाएगी.
Banjariya News: आठ जगहों से निकलेगा महावीरी झंडा जुलूस
थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि आगामी 28 अगस्त को थाना क्षेत्र में कुल आठ स्थानों से महावीरी झंडा जुलूस निकाला जाना है. हालांकि, अभी भी कई आयोजकों की ओर से लाइसेंस के लिए आवेदन नहीं किया गया है.
उन्होंने ऐसे लोगों से समय रहते आवेदन कर लाइसेंस प्राप्त करने को कहा है, ताकि जुलूस के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो.
लाइसेंस की शर्तों का पालन करना होगा अनिवार्य
पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि लाइसेंस जारी होने के बाद उसकी सभी शर्तों का पालन करना अनिवार्य होगा. जुलूस के दौरान निर्धारित नियमों और शर्तों का उल्लंघन करने पर कार्रवाई की जा सकती है.
थानाध्यक्ष ने चेतावनी दी कि बिना लाइसेंस या लाइसेंस की शर्तों का पालन किए बिना किसी भी परिस्थिति में जुलूस निकालने की अनुमति नहीं दी जाएगी.
यह भी पढ़ें: सस्ता नारियल पानी देने का झांसा, कारोबारी से साइबर अपराधियों ने ठगे 2.10 लाख रुपये
