20 हजार का इनामी अपराधी अभिषेक गिरफ्तार

पुलिस ने 20 हजार के इनामी अपराधी अभिषेक कुमार को गिरफ्तार कर गुरुवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया.

केसरिया. स्थानीय पुलिस ने 20 हजार के इनामी अपराधी अभिषेक कुमार को गिरफ्तार कर गुरुवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया. थानाध्यक्ष उदय कुमार ने बताया कि गिरफ्तार अपराधी अभिषेक कुमार केसरिया क्षेत्र के सागर चुरामन का रहने वाला है. गिरफ्तार आरोपी पर केसरिया थाना में काण्ड संख्या 47/24 पॉक्सो एक्ट एवं संग्रामपुर थाना में काण्ड संख्या 28/24 के लूटकाण्ड का वांछित अपराधी है. इसी वर्ष फरवरी माह में थाना क्षेत्र के एक गांव में छेड़छाड़ व दुर्व्यवहार करने का मामला आया था, जिसमे पीड़िता की मां के आवेदन पर अभिषेक सहित तीन लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गई थी. गिरफ्तारी दल में डीएसपी सत्येन्द्र कुमार सिंह,थानाध्यक्ष उदय कुमार,पीएसआई अभिषेक कुमार उपाध्याय समेत कई पुलिस बल शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >