टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत 22 हजार लोगों की स्क्रीनिंग, 14 अगस्त तक चलेगी विशेष स्क्रीनिंग

पूर्वी चंपारण जिले में टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत 100 दिवसीय टीबी मरीज खोज अभियान तेज़ी से चलाया जा रहा है. अब तक जिले में 22 हजार लोगों की स्क्रीनिंग की जा चुकी है. चिरैया प्रखंड में 18 टीबी मरीजों को निक्षय मित्र मिले हैं.

TB Free India Campaign: पूर्वी चंपारण जिले में टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत 100 दिवसीय टीबी मरीज खोज अभियान तेज़ी से चलाया जा रहा है. अब तक जिले में 22 हजार लोगों की स्क्रीनिंग की जा चुकी है. सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर विशेष कैंप लगाकर एक्स-रे के माध्यम से टीबी के संदिग्ध मरीजों की पहचान की जा रही है.

Motihari News: रोज 25 हजार स्क्रीनिंग का लक्ष्य

स्वास्थ्य विभाग के निर्देश पर जिले के सभी प्रखंडों में अभियान को गति दी गई है. प्रखंड विकास पदाधिकारियों और चिकित्सा पदाधिकारियों के साथ लगातार बैठकें कर अभियान की समीक्षा की जा रही है. सीडीओ डॉ. संजीव ने बताया कि प्रतिदिन 25 हजार लोगों की स्क्रीनिंग का लक्ष्य निर्धारित किया गया है. यह अभियान 14 अगस्त तक जारी रहेगा.

चिरैया में 18 मरीजों को मिले निक्षय मित्र

चिरैया प्रखंड में आयोजित समन्वय बैठक के दौरान बीडीओ, बीपीआरओ, डीपीएम जीविका, एमएनई सहित अन्य अधिकारियों ने 18 टीबी मरीजों को गोद लिया. सभी अधिकारियों ने निक्षय मित्र बनकर मरीजों को पोषण सहायता उपलब्ध कराने का संकल्प लिया.

स्वास्थ्य विभाग ने बढ़ाई सक्रियता

स्वास्थ्य विभाग का उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों की जांच कर टीबी मरीजों की समय पर पहचान और इलाज सुनिश्चित करना है. अभियान के दौरान स्वास्थ्य केंद्रों में एक्स-रे सहित अन्य जांच सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं. बैठक में एमओआईसी डॉ. श्याम पासवान, बीडीओ डॉ. संजय कुमार, बीपीआरओ इस्तेखार दानिश सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे.

यह भी पढ़ें: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ महासचिव रौनक राज ने मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत से की मुलाकात, रक्सौल के विकास पर हुई चर्चा


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amresh kumar singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >