झंझारपुर में सड़क हादसे में पूर्वी चंपारण के युवक की मौत, पानी से भरे गड्ढे में गिरी बाइक

मधुबनी जिले के झंझारपुर में सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई. प्राथमिक जांच में बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पानी भरे गड्ढे में गिरी. मामले की वैज्ञानिक जांच के लिए एफएसएल को सूचित किया गया है.

झंझारपुर (मधुबनी) से संजय कर्ण की रिपोर्ट

Madhubani News: मधुबनी जिले के झंझारपुर अनुमंडल अंतर्गत भैरवस्थान थाना क्षेत्र के रैयाम गांव में सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई. पुलिस के अनुसार, प्राथमिक जांच में मोटरसाइकिल के अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में भरे पानी में गिरने की आशंका है.

यह भी पढ़ें: बेनीपट्टी के बगवासा गांव में डायल 112 पुलिस टीम पर हमला, दो सिपाही घायल

पूर्वी चंपारण का रहने वाला था युवक

मृतक की पहचान किशन कुमार झा के रूप में हुई है. वह पूर्वी चंपारण जिले के पकड़ीदयाल थाना क्षेत्र के सुंदर पट्टी गांव के निवासी अशोक कुमार झा के पुत्र थे.

स्किड मार्क और क्षतिग्रस्त बाइक मिली

भैरवस्थान थानाध्यक्ष सत्येंद्र तिवारी ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया.

प्राथमिक जांच में सड़क पर स्किड मार्क और क्षतिग्रस्त मोटरसाइकिल मिलने से यह प्रतीत होता है कि बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बने गड्ढे में भरे पानी में गिर गई, जिससे चालक की मौत हो गई.

एफएसएल करेगी वैज्ञानिक जांच

एसडीपीओ सुबोध कुमार सिन्हा ने घटनास्थल की फोटोग्राफी कराई और साक्ष्य सुरक्षित किए. मामले की वैज्ञानिक जांच के लिए एफएसएल, मधुबनी को भी सूचना दी गई है.

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, मधुबनी भेज दिया है. अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि हो सकेगी.

परिजनों को दी गई सूचना

पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है. आगे की कानूनी कार्रवाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट और एफएसएल रिपोर्ट के आधार पर की जाएगी. फिलहाल क्षेत्र में स्थिति सामान्य है और पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sarfaraz Ahmad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >