Madhubani snatching incident: मधुबनी जिले के बाबूबरही थाना क्षेत्र स्थित भारतीय स्टेट बैंक की शाखा से रुपये निकालकर जा रही एक महिला से झपट्टामारों ने 22 हजार रुपये की छिनतई कर ली. पीड़िता की पहचान गम्हरिया गांव निवासी अरुण यादव की पत्नी के रूप में हुई है.
SBI branch loot: बच्चे के हाथ से झोला लेकर भागे बाइक सवार
गुरुवार को महिला बैंक से 22 हजार रुपये निकालकर झोले में रख रही थी और अपने छोटे बच्चों के साथ पैदल दुर्गा मंदिर की ओर जा रही थी. इसी दौरान बैंक से ही बाइक से पीछा कर रहे दो युवकों में से एक ने बच्चे के हाथ से रुपये वाला झोला झपट लिया.
पुलिस को नहीं मिला अब तक कोई आवेदन
घटना के बाद जब तक महिला कुछ समझ पाती और शोर मचाती, तब तक आरोपी मौके से फरार हो चुके थे. हालांकि इस संदर्भ में समाचार लिखे जाने तक स्थानीय थाने में कोई लिखित आवेदन नहीं दिया गया था और पुलिस कार्रवाई का इंतजार है.
बैंक के आसपास सक्रिय है अपराधियों का गिरोह
स्थानीय लोगों का कहना है कि एसबीआई बैंक के आसपास अक्सर झपट्टामार गिरोह और ठगों का जमावड़ा लगा रहता है. इससे पहले भी कई लोगों को ठगा जा चुका है, लेकिन अब तक ऐसे मामलों में कोई ठोस गिरफ्तारी या बरामदगी नहीं हो सकी है.
यह भी पढ़ें... उत्तर बिहार में 5 से 9 सितंबर तक झमाझम बारिश, छह जिलों में भारी वर्षा का अलर्ट जारी
