Madhubani : खुटौना में टैंकर से की जा रही है जलापूर्ति

प्रखंड की पंचायतों में जहां पानी की आवश्यकता है वहां पीएचईडी विभाग द्वारा टैंकर से पानी की आपूर्ति की जा रही है.

खुटौना . प्रखंड की पंचायतों में जहां पानी की आवश्यकता है वहां पीएचईडी विभाग द्वारा टैंकर से पानी की आपूर्ति की जा रही है. विदित हो कि खुटौना तथा अगल बगल के क्षेत्रों में भू जल स्तर में गिरावट को लेकर चापाकल पानी देना बंद कर दिया है. चापाकल में लगा मोटर भी दम तोड़ दिया है. लोग अब पूर्ण रूप से नल-जल पर निर्भर हो गये है. सुबह से ही पानी के लिए महिलाओं की भीड़ लगी रहती है. किसी तरह लोग सिमित पानी से ही काम चला रहें हैं. बता दें कि वर्षों पहले सिर्फ खुटौना बाजार में तकरीबन बारह कुआं था जिससे लोग अपनी जरूरत को पूरा कर लिया करते थे. लेकिन अभी के दौर में एक भी कुआं नजर नहीं आ रहा है. कुएं को लोग मिट्टी भरकर मकान बना लिया है. बता दें कि छिटपुट वर्षा होने पर नल-जल द्वारा सप्लाई पानी को बंद कर दिया जाता है. क्षेत्र के लोग अब नदी और तालाब का उपयोग ज्यादा से ज्यादा करने लगे हैं. बीडीओ गिरीश चंद्रा ने बताया कि पानी की सप्लाई पर पूरा ध्यान रखा जा रहा है. उन्होंने कहा कि इस समस्या का समाधान भी जल्द कर दिया जाएगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >