बाइक की ठोकर से दो युवक घायल

लोहना पाठशाला हटिया के समीप रविवार की देर रात एनएच 27 पर सड़क दुर्घटना में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए.

झंझारपुर. भैरवस्थान थाना क्षेत्र के लोहना पाठशाला हटिया के समीप रविवार की देर रात एनएच 27 पर सड़क दुर्घटना में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें स्थानीय लोगों ने ऑटो से ले जाकर अनुमंडलीय अस्पताल में भर���ती कराया. जहां चिकित्सकों ने दोनों की प्राथमिक इलाज कर बेहतर इलाज के लिए डीएमसीएच रेफर कर दिया. घायलों में सकरी पंडौल गांव निवासी बाइक चालक 26 वर्षीय रंजन कुमार और दरभंगा जिला के ताराडीह के श्रीरामपुर गांव निवासी 25 वर्षीय मनोज चौपाल शामिल है. घायल मनोज चौपाल अपनी बहन के यहां लोहना भांजा के मुंडन संस्कार में शामिल होने आया था. शौच के लिए एनएच 27 पार कर रहा था. इसी दौरान फुलपरास की ओर से बाइक सवार सकरी पंडौल गांव निवासी रंजन ठोकर मार दी. इसमें दोनों घटना स्थल पर गंभीर रूप से जख्मी हो गए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >