सर्पदंश से किशोर की मौत

थाना क्षेत्र के सतघारा पंचायत अंतर्गत मधवापुर गांव में सर्पदंश से एक किशोर की मौत हो गई.

बाबूबरही . थाना क्षेत्र के सतघारा पंचायत अंतर्गत मधवापुर गांव में सर्पदंश से एक किशोर की मौत हो गई. स्थानीय लोगों ने बताया कि महेंद्र महतो के 14 वर्षीय पुत्र नरेंद्र महतो अपने घर के बरामदे पर मच्छरदानी लगाकर सो रहा था. इसी क्रम में इसे किसी विषैले सर्प ने डंस लिया. जिसे परिजनों ने इलाज के लिए सदर अस्पताल ले गये. जहां चिकित्सक ने नरेंद्र महतो की प्राथमिकी उपचार कर बेहतर इलाज के लिए डीएमसीएच रेफर कर दिया. डीएमसीएच में इलाज के दौरान इनकी मौत हो गई. मौत की खबर पहुंचते ही गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >