Teachers Day Celebration: मधुबनी के लखनौर प्रखंड स्थित प्लस टू उच्च माध्यमिक विद्यालय लौफा में शुक्रवार को शिक्षक दिवस के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित कर भारत के पूर्व राष्ट्रपति एवं महान शिक्षाविद् डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को श्रद्धापूर्वक नमन किया गया. कार्यक्रम में शिक्षकों और छात्र-छात्राओं ने डॉ. राधाकृष्णन के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी.
कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाध्यापक विजय कुमार प्रभात ने की. उन्होंने डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया. इसके बाद विद्यालय की वरिष्ठ शिक्षिका बबिता कुशवाहा, वंदना कुमारी, राधा कुमारी, अन्नू कुमारी, राजेश कुमार, गणेश कुमार राम, मो. राजा सहित सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं ने चित्र पर पुष्प अर्पित किए.
शिक्षक दिवस के महत्व पर डाला प्रकाश
कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया. फात्मा बेगम, ज्योति कुमारी, देव कुमार, अनुराग सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी मौजूद रहे.
प्रधानाध्यापक विजय कुमार प्रभात ने अपने संबोधन में शिक्षक दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला. उन्होंने कहा कि डॉ. राधाकृष्णन का जीवन और उनके विचार विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक हैं. उनके आदर्शों से विद्यार्थियों को शिक्षा, अनुशासन और संस्कार की प्रेरणा मिलती है.
छात्रों से आदर्शों को अपनाने की अपील
प्रधानाध्यापक ने छात्रों से डॉ. राधाकृष्णन के आदर्शों को अपनाते हुए शिक्षा के साथ अनुशासन और संस्कार को जीवन में उतारने की अपील की. कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के शिक्षकों और विद्यार्थियों ने शिक्षा के महत्व तथा शिक्षक-छात्र संबंधों की भूमिका पर भी अपने विचार रखे.
