राजनगर में सड़क हादसे में सास-दामाद घायल, एसएसबी जवानों ने सीपीआर देकर बचाई जान

मधुबनी-राजनेर मुख्य सड़क पर परिहारपुर में बारिश के कारण सड़क फिसलने से बाइक सवार सास-दामाद गंभीर रूप से घायल हो गए. एसएसबी 18वीं वाहिनी के जवानों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर सीपीआर देकर दोनों को अस्पताल पहुंचाया, जिससे उनकी जान बच गई.

Madhubani News: राजनगर-मधुबनी मुख्य सड़क पर परिहारपुर स्थित एसएसबी 18वीं वाहिनी मुख्यालय के पास रविवार को सड़क दुर्घटना में बाइक सवार सास और दामाद गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसे के बाद एसएसबी के जवानों ने त्वरित राहत एवं बचाव अभियान चलाकर दोनों को अस्पताल पहुंचाया, जिससे समय पर इलाज मिल सका.

बारिश के कारण फिसली बाइक

जानकारी के अनुसार, परिहारपुर स्थित एसएसबी मुख्यालय से करीब 100 मीटर पश्चिम राजनगर-मधुबनी सड़क पर बारिश के कारण सड़क काफी फिसलन भरी हो गई थी. इसी दौरान बाइक फिसलने से आमचारी अंधरामठ निवासी संतोष पासवान और उनकी सास रखवारी निवासी फुलो देवी सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए.

एसएसबी ने मौके पर दिया सीपीआर

घटना की सूचना मिलते ही एसएसबी 18वीं वाहिनी के उप कमांडेंट अजीत सिंह के नेतृत्व में प्रशिक्षित जवान मौके पर पहुंचे. बाइक चालक संतोष पासवान अचेत अवस्था में थे, जिन्हें घटनास्थल पर ही सीपीआर (कार्डियो पल्मोनरी रिससिटेशन) दिया गया.

इसके बाद दोनों घायलों को एसएसबी के वाहन से तत्काल सदर अस्पताल, मधुबनी पहुंचाया गया.

समय पर इलाज मिलने से बची जान

एसएसबी की त्वरित कार्रवाई और समय पर चिकित्सा सहायता मिलने से दोनों घायलों की जान बच गई. स्थानीय लोगों ने भी जवानों की तत्परता और मानवीय पहल की सराहना की.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >