एसडीएम ने कमला पश्चिमी तटबंध का किया निरीक्षण

कमला तटबंध की निगरानी को लेकर झंझारपुर अनुमंडल प्रशासन सतर्क है. गुरुवार को एसडीएम कुमार गौरव के नेतृत्व में जल संसाधन विभाग एवं अंचल प्रशासन के साथ कमला पश्चिम तटबंध का निरीक्षण किया.

झंझारपुर. कमला तटबंध की निगरानी को लेकर झंझारपुर अनुमंडल प्रशासन सतर्क है. गुरुवार को एसडीएम कुमार गौरव के नेतृत्व में जल संसाधन विभाग एवं अंचल प्रशासन के साथ कमला पश्चिम तटबंध का निरीक्षण किया. तटबंध के सुरक्षा को लेकर विभागीय अधिकारी से मंत्रणा की. उन्होंने कहा कि बाढ़ नियंत्रण विभाग द्वारा फ्लड फाइटिंग का काम किया जा रहा है. तटबंध पर कालीकरण होने से झंझारपुर अनुमंडल क्षेत्र में बाढ़ का खतरा नगण्य हो गया है. उन्होंने कहा कि रेन कट वाली जगह को विभाग द्वारा दुरुस्त कराया जा रहा है. विभाग के साथ अनुमंडल प्रशासन भी समय-समय पर निगरानी कर रही है. आगे भी तटबंध की निगरानी करती रहेगी. निरीक्षण के दौरान सीओ प्रशांत कुमार झा, बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल दो के कार्यपालक पदाधिकारी एवं कनीय अभियंता मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >