Sadar Hospital Madhubani: 8 मई का ड्यूटी रोस्टर जारी, जानें ओपीडी और इमरजेंसी में आज कौन डॉक्टर रहेंगे तैनात

Sadar Hospital Madhubani: मधुबनी सदर अस्पताल का 8 मई का ड्यूटी रोस्टर जारी कर दिया गया है. ओपीडी, इमरजेंसी, प्रसव कक्ष और एसएनसीयू में आज कौन-कौन से चिकित्सक मौजूद रहेंगे, घर से निकलने से पहले इसकी पूरी लिस्ट यहां चेक कर लें…

Sadar Hospital Madhubani: मधुबनी और आसपास के ग्रामीण इलाकों से सदर अस्पताल आने वाले मरीजों के लिए एक जरूरी खबर है. मरीजों को इलाज में किसी तरह की असुविधा न हो, इसे ध्यान में रखते हुए अस्पताल प्रशासन ने 8 मई का ड्यूटी रोस्टर जारी कर दिया है. अगर आप भी आज सदर अस्पताल में इलाज के लिए जाने वाले हैं, तो घर से निकलने से पहले यह जरूर जान लें कि ओपीडी, इमरजेंसी और प्रसव कक्ष में आज कौन-कौन से डॉक्टर अपनी सेवाएं देंगे.

ओपीडी में इन डॉक्टरों की लगेगी ड्यूटी

सदर अस्पताल में आज ओपीडी दो शिफ्टों में संचालित होगी. पहली शिफ्ट सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक होगी. मेल ओपीडी में मरीजों की जांच डॉ. विनय कुमार और डॉ. प्रभात कुमार करेंगे. वहीं, सर्जिकल विभाग में डॉ. बिक्रम कुमार, डॉ. आरएन सिंह और डॉ. फैजुल हसन तैनात रहेंगे. दांतों की समस्या के लिए डेन्टल विभाग में डॉ. महारानी कुमारी और मानसिक रोगों के परामर्श के लिए साइकेट्रिक विभाग में डॉ. श्रवण कुमार मौजूद रहेंगे.

ऑर्थो, इएनटी और आई ओपीडी की व्यवस्था

हड्डी रोग से संबंधित मरीजों के लिए ऑर्थो ओटी में डॉ. मेराज असरफ मौजूद रहेंगे. कान, नाक और गला रोग (इएनटी) की समस्या वाले मरीजों को डॉ. राज कुमार पाठक देखेंगे. आंखों की परेशानी के लिए आई ओपीडी में डॉ. आशिक रेजा और पैथोलॉजिकल जांच संबंधी कार्यों के लिए डॉ. कुणाल कौशल की ड्यूटी लगाई गई है.

इमरजेंसी, प्रसव कक्ष और एसएनसीयू का शेड्यूल

आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए इमरजेंसी वार्ड में सुबह 8 से दोपहर 2 बजे तक डॉ. मेराज असरफ, दोपहर 2 से रात 9 बजे तक डॉ. पिंटू कुमार और रात 9 से अगली सुबह 8 बजे तक डॉ. संजीव कुमार झा तैनात रहेंगे. प्रसव कक्ष की बात करें तो सुबह 9 से दोपहर 2 बजे तक डॉ. शाहिदा फरूकी और रात 8 से सुबह 8 बजे तक डॉ. भावना गुरूंग मोर्चा संभालेंगी. वहीं, नवजात शिशुओं की गहन देखभाल के लिए एसएनसीयू (SNCU) में सुबह 9 से दोपहर 2 बजे तक डॉ. रवि प्रकाश और दोपहर 2 से रात 9 बजे तक डॉ. अरसद हुसैन अपनी सेवाएं देंगे.

अस्पताल प्रशासन ने आम लोगों और मरीजों से अपील की है कि वे समय पर अस्पताल पहुंचें और अपना रजिस्ट्रेशन करवा लें. ड्यूटी रोस्टर की पहले से जानकारी होने से मरीजों को सीधे संबंधित विभाग में जाने में आसानी होगी, जिससे उनका समय भी बचेगा और उन्हें त्वरित इलाज मिल सकेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Aaruni Thakur

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >