Madhubani News. जलजमाव ने बढ़ाई लोगों की परेशानी, पैदल चलना हुआ मुश्किल

मौसम की मेहरबानी से बीते बुधवार की शाम व रात बारिश होने के कारण अस्पताल रोड, ऑफिसर कॉलोनी पंचवटी चौक में घुटना भर पानी लग जाने से लोगों की परेशानी बढ़ गयी है.

Madhubani News. मधुबनी. मौसम की मेहरबानी से बीते बुधवार की शाम व रात बारिश होने के कारण अस्पताल रोड, ऑफिसर कॉलोनी पंचवटी चौक में घुटना भर पानी लग जाने से लोगों की परेशानी बढ़ गयी है. जिसके कारण लोगों को कहीं आने-जाने में काफी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है. अस्पताल रोड में दवा की दुकान करने वाले व्यवसायियों ने कहा है कि हर वर्ष नगर निगम प्रशासन द्वारा नाले की उड़ाही की जाती है. लेकिन नाला से पानी निकलकर कहां जाएगा इसको लेकर कोई व्यवस्था नहीं की जा रही है. संतोष गुप्ता, मोहन झा ने कहा कि नगर निगम को पहले जलनिकासी पर काम करना चाहिए. जब तक इस पर काम नहीं होगा तब तक सड़क पर पानी लगना बंद नहीं होगा. दवा दुकानदारों ने कहा कि अगर अच्छी बारिश होगी तो हम दुकान में भी पानी घुस जाएगा. ऑफिसर कॉलोनी में भी बारिश होने के कारण कॉलोनी की सड़कों पर जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गयी है. कई मकान के निचले फ्लोर में भी पानी घुस गया है. जिसकी वजह से लोगों को घर से निकलना मुश्किल हो गया है. वहीं सड़कों पर पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >