खजौली: जगत जीविका महिला समिति की वार्षिक आम सभा आयोजित, आय-व्यय विवरणी और ऑडिट रिपोर्ट सर्वसम्मति से पारित

मुरहदी में जगत जीविका महिला विकास स्वावलंबी सहकारी समिति की वार्षिक आम सभा आयोजित, वित्तीय प्रगति और महिला सशक्तिकरण पर हुई विस्तृत चर्चा।

 Khajauli Jeevika Meeting: मधुबनी जिले के खजौली प्रखंड अंतर्गत मुरहदी में जगत जीविका महिला विकास स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड की वार्षिक आम सभा का आयोजन बुधवार को हुआ. कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड जीविका प्रबंधक (BPM) दिगंबर चौधरी ने की. आम सभा का शुभारंभ बीपीएम दिगंबर चौधरी, जॉब मैनेजर विश्वजीत कुमार, राकेश कुमार, आसिम कृष्ण, अमित कुमार एवं जीविका दीदियों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया. मंच संचालन राकेश कुमार ने किया.

वार्षिक आय-व्यय और ऑडिट रिपोर्ट पर लगी मुहर

आम सभा के दौरान समिति द्वारा वित्तीय वर्ष में किए गए कार्यों की समीक्षा की गई और आगामी योजनाओं को मंजूरी दी गई:

  • वित्तीय विवरणी प्रस्तुत: समिति की वार्षिक आय-व्यय विवरणी, लेखा-जोखा, ऑडिट प्रतिवेदन, बैलेंस शीट और वार्षिक प्रगति रिपोर्ट सदस्यों के समक्ष रखी गई.
  • पारदर्शिता की सराहना: सभी सदस्यों ने वित्तीय रिपोर्ट पर चर्चा की और संस्था की पारदर्शिता की सराहना करते हुए रिपोर्ट को सर्वसम्मति से पारित किया.

महिला सशक्तिकरण और आजीविका संवर्धन का लिया संकल्प

बैठक में स्वयं सहायता समूहों के सशक्तिकरण, महिलाओं की आर्थिक उन्नति, आजीविका संवर्धन तथा वित्तीय समावेशन पर विस्तार से चर्चा हुई. उपस्थित सदस्यों ने समिति को और अधिक सुदृढ़ तथा आत्मनिर्भर बनाने के लिए एकजुट होकर काम करने का संकल्प लिया.

फोटो परिचय: आम सभा का दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन करते जीविका दीदी एवं जीविका बीपीएम सहित अन्य लोग.

ये भी पढ़ें: घोड़ासहन: नीतीश कुमार ने सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र को किया सम्मानित, फोर्ब्स बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में नाम दर्ज


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amod prasad sri

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >