Madhubani : बिजली समस्या के समाधान के लिए विभाग ने जारी किया मोबाइल नंबर

बिजली विभाग ने पूछताछ के लिए दो नया मोबाइल नंबर जारी किया है.

मधुबनी . शहर में बिजली व्यवस्था सही रखने व उपभोक्ता के सुविधा को देखते हुए बिजली विभाग ने पूछताछ के लिए दो नया मोबाइल नंबर जारी किया है. बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता मो. अरमान ने कहा कि उपभोक्ताओं के द्वारा बार बार शिकायत की जाती थी कि बिजली की समस्या को लेकर पावर ग्रिड में फोन नहीं उठाते हैं. इस समस्या के समाधान को लेकर विभाग ने 926656414, 9031633815 मोबाइल नंबर जारी किया है. कार्यपालक अभियंता ने कहा कि अब इस नंबर पर शहर के उपभोक्ता किसी समय बिजली की समस्या को लेकर फोन करेंगे तो उसका तत्काल समाधान किया जाएगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >