Madhubani: रेलिंग तोड़कर पलटी इनोवा कार, केरल के दो यात्री गंभीर रूप से घायल

Madhubani News: फुलपरास में एनएच 27 पर एक इनोवा कार अनियंत्रित होकर पलट गई. हादसे में केरल के दो लोग घायल हुए हैं, जिनमें से एक को दरभंगा रेफर किया गया है. चालक के अनुसार ब्रेक जाम होने के कारण यह दुर्घटना हुई है. पढ़ें पूरी खबर…

Madhubani News: मधुबनी जिले के फुलपरास थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच 27 पर सोमवार की सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया. महावीर मंदिर के समीप एक तेज रफ्तार इनोवा कार अनियंत्रित होकर रेलिंग तोड़ते हुए सड़क किनारे पलट गई. इस हादसे में कार सवार केरल निवासी दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिनमें से एक की नाजुक हालत को देखते हुए उसे दरभंगा रेफर कर दिया गया है.

कोलकाता से लौटते समय हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, कार में कुल चार लोग सवार थे जो मूल रूप से केरल के रहने वाले हैं. ये सभी लोग कोलकाता में अपने किसी रिश्तेदार से मिलकर वापस लौट रहे थे. इसी दौरान फुलपरास के पास उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई. घायलों की पहचान 42 वर्षीय मो. नौफल और 40 वर्षीय मो. फैसल के रूप में हुई है. स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला और अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया.

ब्रेक जाम होने से बिगड़ा संतुलन

दुर्घटना के बाद मौके पर पहुंचे कार चालक ने बताया कि अचानक कार का ब्रेक जाम हो गया था. इस वजह से तेज रफ्तार कार पर नियंत्रण नहीं रहा और वह रेलिंग से टकराकर पलट गई. अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने मो. नौफल की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उन्हें हायर सेंटर दरभंगा रेफर कर दिया है.

पुलिस ने वाहन को किया जब्त

घटना की सूचना मिलते ही फुलपरास थानाध्यक्ष विक्रम आचार्य पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन को कब्जे में ले लिया है और मामले की छानबीन शुरू कर दी है. थानाध्यक्ष ने बताया कि घायलों का इलाज कराया जा रहा है और सड़क से क्षतिग्रस्त कार को हटाकर यातायात सामान्य कर दिया गया है.

मधुबनी के फुलपरास से जगदीश कुमार की रिपोर्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Aniket kumar

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >