Madhubani News: पंचायत चुनाव की तैयारी तेज, निर्वाचन क्षेत्रों की अंतिम लिस्ट जारी

Madhubani News: मधुबनी में पंचायत आम निर्वाचन 2026 के लिए ग्राम पंचायत सदस्य, मुखिया, सरपंच, पंचायत समिति सदस्य और जिला परिषद सदस्य पदों के निर्वाचन क्षेत्रों की अंतिम सूची प्रकाशित कर दी गई है. इससे चुनावी प्रक्रिया के अगले चरण का रास्ता साफ हो गया है. पढे़ं पूरी खबर…

मधुबनी से नागेंद्र नाथ झा की रिपोर्ट

Madhubani News: मधुबनी जिले में पंचायत आम निर्वाचन 2026 की तैयारियां अब तेज हो गई हैं. चुनावी प्रक्रिया के तहत एक महत्वपूर्ण चरण पूरा करते हुए ग्राम पंचायत से लेकर जिला परिषद तक के सभी निर्वाचन क्षेत्रों की अंतिम सूची प्रकाशित कर दी गई है. मंगलवार को जिले के सभी निर्धारित स्थलों पर यह सूची सार्वजनिक की गई, ताकि आम लोग और संभावित उम्मीदवार निर्वाचन क्षेत्रों की जानकारी प्राप्त कर सकें.

आयोग के निर्देश पर पूरी हुई प्रक्रिया

जिला प्रशासन ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुसार पंचायत चुनाव 2026 के लिए प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्रों का गठन किया गया है. इसके लिए वर्ष 2011 की जनसंख्या को आधार बनाया गया है. सभी प्रखंडों से प्राप्त प्रतिवेदन और सुझावों की समीक्षा के बाद अंतिम सूची तैयार कर प्रकाशित की गई है.

कितने निर्वाचन क्षेत्र बनाए गए

प्रकाशित सूची के अनुसार जिले में ग्राम पंचायत सदस्य और पंच पद के लिए कुल 5,334 निर्वाचन क्षेत्र निर्धारित किए गए हैं. वहीं मुखिया और सरपंच पद के लिए 386, पंचायत समिति सदस्य के लिए 543 तथा जिला परिषद सदस्य के लिए 56 निर्वाचन क्षेत्रों का अंतिम प्रकाशन किया गया है.

चुनावी प्रक्रिया में आएगी पारदर्शिता

प्रशासन का कहना है कि निर्वाचन क्षेत्रों की अंतिम सूची जारी होने के बाद पंचायत चुनाव से जुड़ी आगामी प्रक्रियाओं को आगे बढ़ाने में आसानी होगी. इससे चुनावी गतिविधियों में पारदर्शिता और स्पष्टता भी बनी रहेगी.

अधिकारियों को दिए गए आवश्यक निर्देश

जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप आगे की चुनावी तैयारियां समयबद्ध तरीके से पूरी करने का निर्देश दिया है. साथ ही निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Aniket Kumar

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >