पॉक्सो एक्ट में फरार आरोपी के घर पुलिस ने ढोल-नगाड़ों के साथ चिपकाया इश्तिहार

Madhubani Crime News: मधुबनी के अंधरामठ थाना क्षेत्र में पॉक्सो एक्ट के फरार आरोपी मो. निजामुद्दीन के घर पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर इश्तिहार चिपकाया और समय पर सरेंडर न करने पर कुर्की-जब्ती की चेतावनी दी.

Madhubani Crime News: मधुबनी जिले के फुलपरास अनुमंडल अंतर्गत अंधरामठ थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए गंभीर मामले में फरार चल रहे एक अभियुक्त के घर पर इश्तिहार चिपकाया है. यह कार्रवाई अंधरामठ थाना कांड संख्या 188/2025 के तहत की गई है, जिसमें आरोपी लंबे समय से पुलिस की गिरफ्त से बाहर चल रहा था. पुलिस ने आरोपी के परिजनों और स्थानीय ग्रामीणों से उसे जल्द से जल्द कानून के हवाले करने या आत्मसमर्पण कराने की अपील की है

यह भी पढ़ें… भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर ने स्कूटी को मारी टक्कर, बैंक कर्मी दो युवतियों की दर्दनाक मौत

पॉक्सो एक्ट के मामले में लंबे समय से फरार है आरोपी मो. निजामुद्दीन

अंधरामठथानाध्यक्ष दीपक कुमार ने मामले की आधिकारिक जानकारी देते हुए बताया कि यह पूरी कार्रवाई पॉस्को (POCSO) एक्ट के तहत दर्ज एक संगीन मामले में की गई है. मामले का मुख्य आरोपी मो. निजामुद्दीन, जो महादेवमठबेलही टोल का निवासी है, घटना के बाद से ही लगातार फरार चल रहा है. कोर्ट के आदेश के बाद पुलिस ने उसके घर को चिन्हित कर यह विधिक कार्रवाई पूरी की है ताकि उसे कानूनी प्रक्रिया के तहत अदालत में पेश किया जा सके.

यह भी पढ़ें… मुजफ्फरपुर: कूड़ा चुनने के बहाने रेकी कर चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा,महिला समेत तीन गिरफ्तार

महिला सब-इंस्पेक्टर के नेतृत्व में पहुंची पुलिस टीम, दी चेतावनी

न्यायालय से जारी इश्तिहार को तामील कराने के लिए अंधरामठ थाने की एक विशेष टीम आरोपी के पैतृक गांव महादेवमठबेलही टोल पहुंची. इस टीम का नेतृत्व पुलिस अवर निरीक्षक (पुआनि) सुरुचि कुमारी कर रही थीं, जिनके साथ भारी संख्या में पुलिस बल के जवान मौजूद थे. पुलिस टीम ने ग्रामीणों की मौजूदगी में आरोपी के घर के मुख्य दरवाजे और दीवारों पर इश्तिहार चिपकाया. पुलिस ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि आरोपी तय समय सीमा के भीतर आत्मसमर्पण नहीं करता है, तो उसके घर की कुर्की-जब्ती (कुर्क) की कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sumit kumar

सुमित पत्रकारिता में पिछले 4 वर्षों से सक्रिय। प्रभात खबर के प्रिंट मीडिया के साथ काम करने के बाद वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम से जुड़े हुए हैं। क्राइम, हाईपरलोकल, स्वास्थ्य विभाग व राजनीतिक रिपोर्टिंग में विशेष रुचि और अनुभव रखते हैं। क्षेत्रीय मुद्दों और जनसरोकार की खबरों को सशक्त तरीके से उठाने के लिए जाने जाते हैं।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >