Love Affair Murder: प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या कर शव पेड़ से लटकाया, प्रेमिका समेत तीन हिरासत में

Love Affair Murder Madhubani: दरभंगा के जाले निवासी युवक का शव मधुबनी जिले के बेनीपट्टी थाना क्षेत्र के अंतर्गत भांगहीडीह चौर में पेड़ से लटका मिला. परिजनों ने प्रेम प्रसंग में हत्या का आरोप लगाया है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर प्रेमिका और उसके दो भाइयों को हिरासत में ले लिया है.जानिए खबर विस्तार से...

Love Affair Murder Madhubani: मधुबनी जिले के बेनीपट्टी थाना क्षेत्र के अंतर्गत भांगहीडीह चौर में बुधवार की सुबह एक युवक का शव शीशम के पेड़ से लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. मृतक की पहचान जाले थाना क्षेत्र के गररी गांव (वार्ड पांच) निवासी 25 वर्षीय पुलिंदर पासवान के रूप में हुई है, जो राजमिस्त्री का काम करता था.

यह भी पढ़ें… फ्लिपकार्ट गोदाम डकैती और मर्डर केस का इनामी बदमाश जंक्शन से गिरफ्तार

प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या

शरीर पर चोट के निशान, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

घटना की सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और शव को घर ले आए. मृतक के गले, पैर और गुप्तांग पर चोट के गहरे निशान मिले हैं, जिसके आधार पर परिजनों ने आरोप लगाया है कि पुलिंदर की हत्या करने के बाद साक्ष्य मिटाने के लिए शव को पेड़ से लटकाया गया था. मृतक की मां जानकी देवी ने बताया कि पुलिंदर का गांव की ही एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था.

यह भी पढ़ें… मोबाइल पर बात करते-करते कमरे में झूला सोफा मिस्त्री,फंदे से लटक कर दी जान

युवती की होने वाली थी शादी, पहले भी मिली थी धमकी

परिजनों के अनुसार, मंगलवार की रात पुलिंदर उस युवती से मिलने गया था, जिसके बाद वह वापस नहीं लौटा. आरोप है कि युवती के परिजनों ने पहले भी पुलिंदर को जान से मारने की धमकी दी थी. बताया जा रहा है कि युवती की शादी करीब तीन महीने बाद होने वाली थी.

यह भी पढ़ें… भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर पर मुजफ्फरपुर में आक्रोश:

एसडीपीओ के नेतृत्व में जांच शुरू, तीन लोग हिरासत में

घटना की जानकारी मिलते ही बेनीपट्टी एसडीपीओ अमित कुमार, थानाध्यक्ष अनूप कुमार और पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. एसडीपीओ अमित कुमार ने बताया कि मामला प्रथम दृष्टया संदिग्ध है और हत्या की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता. पुलिस ने पूछताछ के लिए संबंधित युवती और उसके दो भाइयों को हिरासत में ले लिया है.

दरभंगा जाले से केशवेन्द्र प्रताप ठाकुर की रिपोर्ट.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: SUMIT KUMAR

सुमित पत्रकारिता में पिछले 4 वर्षों से सक्रिय। प्रभात खबर के प्रिंट मीडिया के साथ काम करने के बाद वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम से जुड़े हुए हैं। क्राइम, हाईपरलोकल, स्वास्थ्य विभाग व राजनीतिक रिपोर्टिंग में विशेष रुचि और अनुभव रखते हैं। क्षेत्रीय मुद्दों और जनसरोकार की खबरों को सशक्त तरीके से उठाने के लिए जाने जाते हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >