Madhubani News: राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की जिला बैठक शुक्रवार को कीर्तन भवन रोड स्थित पार्टी कार्यालय में पूर्व विधायक सह राजद जिलाध्यक्ष राम आशीष यादव की अध्यक्षता में आयोजित हुई. बैठक में नीट परीक्षा से जुड़े कथित पेपर लीक मामले और छात्र आंदोलन को लेकर चर्चा की गई.
शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग
बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक राम आशीष यादव ने कहा कि नीट पेपर लीक मामले में केंद्रीय शिक्षा मंत्री को नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा दे देना चाहिए. उन्होंने कहा कि अपनी मांगों को लेकर जंतर-मंतर सहित बिहार के विभिन्न स्थानों पर आंदोलन कर रहे छात्रों के साथ पुलिस की कार्रवाई निंदनीय है.
उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार शांतिपूर्ण छात्र आंदोलन को दबाने का प्रयास कर रही है, जो लोकतांत्रिक मूल्यों और संविधान की भावना के विपरीत है.
कई नेताओं ने रखे विचार
बैठक में राजद बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष विष्णुदेव सिंह यादव, राजेंद्र यादव, रामकुमार यादव, मुखिया अरुण चौधरी, जिला प्रवक्ता चंद्रशेखर झा, रीना यादव, सोनू कुमार यादव, राम प्रकाश साह सहित कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अपने विचार रखे.
यह भी पढ़ें: विरोध-प्रदर्शन को लेकर प्रशासन अलर्ट, ड्रोन और वीडियोग्राफी से होगी निगरानी
