मधुबनी: किराना दुकानदार को गोली मारकर लूट का प्रयास, डीएमसीएच में भर्ती

मधुबनी जिले के जयनगर में लूट की घटना के दौरान अपराधियों ने एक किराना दुकानदार को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया. पुलिस मामले की जांच कर रही है और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित की गई है.

Crime News: मधुबनी जिला के जयनगर क्षेत्र में अपराधियों ने लूटपाट के दौरान एक किराना दुकानदार को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया. घायल दुकानदार की पहचान गुड्डू महतो (50 वर्ष), पिता प्रमोद महतो के रूप में हुई है. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है. गंभीर रूप से घायल गुड्डू महतो का इलाज दरभंगा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (डीएमसीएच) में चल रहा है.जानकारी के अनुसार, गुड्डू महतो सोमवार की रात करीब 11 बजे अपनी बाइक से घर लौट रहे थे. इसी दौरान बाइक पर सवार दो युवकों ने उनका झोला छीनने का प्रयास किया. विरोध करने पर बदमाशों ने उनके पेट में गोली मार दी और मौके से फरार हो गए.

MadhubaniNews: एफएसएल जांच और पुलिस अधिकारियों का निरीक्षण

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया. मामले की जांच के लिए एफएसएल (FSL) टीम को भी घटनास्थल पर बुलाया गया, जहां वैज्ञानिक तरीके से साक्ष्य जुटाए गए. वहीं, वरीय पुलिस अधीक्षक और पुलिस अधीक्षक ग्रामीण शिवम धाकड़ ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर घटना की जानकारी ली और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए.

यह भी पढ़ें: मॉर्निंग वॉक के दौरान अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने तीन महिलाओं को कुचला,मौके पर दर्दनाक मौत

अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित

पुलिस अधिकारियों ने कहा है कि अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए जयनगर एसडीपीओ के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीम गठित कर दी गई है. पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, जिसके आधार पर एक संदिग्ध की पहचान भी कर ली गई है. उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है. पुलिस का दावा है कि मामले में कई अहम सुराग मिले हैं और जल्द ही अपराधियों को दबोच लिया जाएगा.

यह भी पढ़ें: सीतामढ़ी के पुनौराधाम पहुंचे सीएम सम्राट चौधरी, कहा- 31 दिसंबर 2028 तक बनेगा भव्य मंदिर


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kartik kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >