ISKCON Janmashtami Celebration: मधुबनी में इस्कॉन की ओर से टाउन क्लब मैदान, रेलवे स्टेशन के निकट शुक्रवार को भव्य श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव का आयोजन किया गया. भगवान श्रीकृष्ण के प्राकट्य उत्सव में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और शहरवासियों ने भाग लिया. कथा, हरिनाम संकीर्तन और विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों से पूरा परिसर भक्तिमय बना रहा.
कार्यक्रम में श्रद्धालुओं के लिए भव्य भंडारे और प्रसाद की व्यवस्था की गयी. श्रद्धालुओं एवं आम लोगों के बीच विशेष रूप से एकादशी खीर प्रसाद का वितरण भी किया गया.
परिवार के साथ पहुंचे मुख्य अतिथि
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मिथिला चित्रकला संस्थान के निदेशक चंद्रशेखर प्रसाद सिंह अपने परिवार के साथ पहुंचे. उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन किए और महोत्सव में सहभागिता की.
इस्कॉन मधुबनी के अध्यक्ष रामबलराम दास ने बताया कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया. बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की सहभागिता से पूरा आयोजन भक्तिमय वातावरण में संपन्न हुआ.
नंद उत्सव और मटकी फोड़ लीला का आयोजन
रामबलराम दास ने बताया कि शनिवार को नंद उत्सव और मटकी फोड़ लीला का आयोजन किया गया. इसके साथ ही इस्कॉन के संस्थापक आचार्य श्रील प्रभुपाद जी की व्यास पूजा भी श्रद्धा और भक्ति के साथ की गयी.
