रक्सौल, दरभंगा और मधुबनी रूट पर चलेंगी स्पेशल गाड़ियां, होली पर नहीं होगी सीट की मारामारी

Holi Special Trains: होली के पर्व पर यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए रेलवे ने 10 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला लिया है. ये ट्रेनें सियालदह, हावड़ा और दिल्ली से बिहार के मधुबनी, रक्सौल, दरभंगा और बरौनी जैसे शहरों के लिए चलेंगी.

Holi Special Trains: होली के त्योहार पर घर लौटने वालों के लिए रेलवे ने राहत की बड़ी खबर दी है. अक्सर देखा जाता है कि त्योहारों के समय ट्रेनों में पैर रखने की जगह नहीं होती. इसी भीड़ को संभालने और यात्रियों के सफर को आरामदायक बनाने के लिए रेलवे ने कई होली स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला किया है.

परिचालित होगी 10 जोड़ी स्पेशल ट्रेन

गाड़ी नंबर 03183 और 03184 सियालदह-मधुबनी-सियालदह स्पेशल सीतामढ़ी-दरभंगा -समस्तीपुर-बरौनी-झाझा के रास्ते चलेगी. गाड़ी संख्या 03183 सियालदह-मधुबनी स्पेशल, 28 फरवरी और 7 मार्च को सियालदह से रात 11.50 बजे खुलकर अगले दिन रविवार को दोपहर 2.30 बजे मधुबनी पहुंचेगी. गाड़ी संख्या 03184 मधुबनी-सियालदह स्पेशल 1 और 8 मार्च को मधुबनी से दोपहर 3.30 बजे खुलकर अगले दिन पहुंचेगी.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

हावड़ा- कोलकाता के लिए होली स्पेशल

ट्रेन नंबर 03043 हावड़ा-रक्सौल स्पेशल 28 फरवरी, 7 और 14 मार्च को रात 11:05 बजे हावड़ा से चलेगी और अगले दिन रविवार शाम 4:15 बजे रक्सौल पहुंचेगी. वापसी में ट्रेन नंबर 03044 रक्सौल-हावड़ा स्पेशल 1, 8 और 15 मार्च 2026 को शाम 5:45 बजे रक्सौल से खुलेगी और अगले दिन सुबह 10:50 बजे हावड़ा पहुंचेगी. ये ट्रेनें सीतामढ़ी, दरभंगा, समस्तीपुर, बरौनी और झाझा के रास्ते चलेंगी.

इसके अलावा ट्रेन नंबर 03045 हावड़ा-रक्सौल स्पेशल 1 और 2 मार्च को रात 11:05 बजे हावड़ा से रवाना होगी और अगले दिन शाम 5:15 बजे रक्सौल पहुंचेगी. ट्रेन नंबर 03046 रक्सौल-हावड़ा स्पेशल 2 और 3 मार्च को शाम 5:45 बजे रक्सौल से चलेगी और अगले दिन सुबह 10:50 बजे हावड़ा पहुंचेगी. इन ट्रेनों से त्योहार में घर आने-जाने वाले यात्रियों को काफी राहत मिलेगी.

इसे भी पढ़ें: हो जाएं तैयार, मई में घर-घर पहुंचेगी जनगणना टीम, पूछे जाएंगे 33 सवाल

पप्पू यादव के दावों पर नीरज कुमार का बड़ा हमला, बताया डकैती और हत्या का इतिहास

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. अभी प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहे हैं. देश और राज्य की राजनीति, सिनेमा और खेल (क्रिकेट) में रुचि रखते हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >