डुमरी गांव में लगा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 200 से अधिक मरीजों का हुआ इलाज

मधुबनी के डुमरी गांव में आयोजित निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में 200 से अधिक ग्रामीणों ने स्वास्थ्य जांच और परामर्श का लाभ उठाया. इस शिविर में ब्लड शुगर, रक्तचाप, टीबी स्क्रीनिंग, गर्भावस्था जांच और नेत्र परीक्षण जैसी महत्वपूर्ण सुविधाएं प्रदान की गईं.

Madhubani News: मधुबनी जिले के रहिका प्रखंड अंतर्गत मलंगिया पंचायत के डुमरी गांव में महिला एवं बाल विकास निगम के जिला हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वीमेन तथा स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त तत्वावधान में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया. जिला मिशन समन्वयक अंजनी कुमार झा के नेतृत्व में आयोजित इस शिविर में 200 से अधिक महिला एवं पुरुष लाभार्थियों ने स्वास्थ्य जांच कराई और निःशुल्क चिकित्सकीय परामर्श एवं उपचार का लाभ उठाया.

200 से अधिक लोगों की हुई स्वास्थ्य जांच

शिविर में ब्लड शुगर, रक्तचाप, सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण, टीबी स्क्रीनिंग, गर्भावस्था जांच और नेत्र परीक्षण की सुविधा उपलब्ध कराई गई. चिकित्सकों ने मरीजों की जांच कर आवश्यक परामर्श दिया. शिविर के दौरान 200 से अधिक लोगों की ब्लड शुगर और रक्तचाप की जांच की गई. साथ ही जरूरतमंद मरीजों को आवश्यक दवाएं भी निःशुल्क वितरित की गईं.

हाई रिस्क गर्भवतियों की पहचान

शिविर में गर्भवती महिलाओं की विशेष जांच की गई. उच्च जोखिम (हाई रिस्क) वाली गर्भवती महिलाओं की पहचान कर उन्हें आवश्यकतानुसार रेफर किया गया. महिलाओं को सुरक्षित मातृत्व, शिशु स्वास्थ्य और नियमित जांच के महत्व की जानकारी भी दी गई.

पोषण, एनीमिया और परिवार नियोजन पर किया गया जागरूक

स्वास्थ्य शिविर के दौरान महिलाओं और ग्रामीणों को पोषण, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, एनीमिया की रोकथाम और परिवार नियोजन के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई. परिवार नियोजन के तहत कंडोम, माला-डी और कॉपर-टी से जुड़ी जानकारी एवं सुविधाएं भी उपलब्ध कराई गईं. इसके अलावा महिलाओं से जुड़े स्वास्थ्य और सामाजिक मुद्दों पर भी विशेषज्ञों ने परामर्श दिया.

मुफ्त दवाओं का किया गया वितरण

लाभार्थियों के बीच आईएफए टैबलेट, कैल्शियम, ओआरएस और अन्य आवश्यक सामान्य दवाओं का निःशुल्क वितरण किया गया. शिविर के सफल संचालन के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से आवश्यक चिकित्सा सामग्री भी उपलब्ध कराई गई.

यह भी पढे़ं: बिजली विभाग की बड़ी कार्रवाई, 450 बकायेदारों के कटे कनेक्शन, 12 के खिलाफ केस दर्ज


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Awadesh kumar das

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >