हरलाखी में 15 जुलाई से शुरू होगा राजकीय डिग्री कॉलेज, नामांकन प्रक्रिया भी शुरू

हरलाखी प्रखंड में लंबे समय से प्रतीक्षित राजकीय डिग्री महाविद्यालय का संचालन 15 जुलाई से दीनदयाल प्लस उच्च विद्यालय परिसर में शुरू होने जा रहा है। यह कदम क्षेत्र में उच्च शिक्षा को बढ़ावा देगा, खासकर छात्राओं के लिए।

Madhubani News: हरलाखी प्रखंड के छात्र-छात्राओं, विशेषकर छात्राओं के लिए राहत भरी खबर है. क्षेत्र में लंबे समय से डिग्री कॉलेज की मांग अब पूरी होने जा रही है. आगामी 15 जुलाई से दीनदयाल प्लस उच्च विद्यालय परिसर में राजकीय डिग्री महाविद्यालय, हरलाखी का कक्षा संचालन और नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी.

यह भी पढ़ें: हरलाखी सीमा पर एसएसबी ने मानव तस्करी की कोशिश नाकाम, नेपाली नाबालिग को बचाया

एसडीएम और बीडीओ ने किया निरीक्षण

कॉलेज संचालन की तैयारियों का जायजा लेने के लिए शनिवार को बेनीपट्टी के अनुमंडल पदाधिकारी सारंग पाणि पांडे और हरलाखी के प्रखंड विकास पदाधिकारी रवि शंकर पटेल ने महाविद्यालय परिसर का निरीक्षण किया.

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने नामांकन काउंटर, कक्षा कक्षों और अन्य बुनियादी सुविधाओं की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.

छात्राओं को मिलेगा सबसे अधिक लाभ

अधिकारियों ने कहा कि महाविद्यालय शुरू होने से हरलाखी और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा. विशेष रूप से छात्राओं को अपने घर के निकट ही स्नातक स्तर की पढ़ाई का अवसर मिलेगा, जिससे क्षेत्र में उच्च शिक्षा को बढ़ावा मिलेगा.

क्षेत्र के लिए मील का पत्थर

प्रखंड विकास पदाधिकारी रवि शंकर पटेल ने कहा कि हरलाखी में राजकीय डिग्री कॉलेज का संचालन क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है. उन्होंने बताया कि कॉलेज में नामांकन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और विद्यार्थियों से इसका लाभ उठाने की अपील की.

इस अवसर पर कॉलेज प्रशासन के कर्मी और स्थानीय गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे.



प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sanjay raut

Published by: Sarfaraz Ahmad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >