Madhubani News : लक्ष्मीपुर चौक पर आग लगने से लाखों का सामान नष्ट

लक्ष्मीपुर चौक पर बिजली ऑफिस के समीप बुधवार की देर रात आग लगने से आधा दर्जन दुकान सहित लाखों का सामान जल गया. घ

मधेपुर. प्रखंड के लक्ष्मीपुर चौक पर बिजली ऑफिस के समीप बुधवार की देर रात आग लगने से आधा दर्जन दुकान सहित लाखों का सामान जल गया. घटना में प्रेम कुमार महतो का गैरेज, राज कुमार महतो के मनिहारा की दुकान, सुरेश मंडल के मोटर पार्ट्स की दुकान, महेश कुमार मंडल की पान की गुमती, मदन कुमार महतो का जेनरल स्टोर व इमरान अहमद की मुर्गा मीट की दुकान जल गयी. पीड़ित दुकानदारों के अनुसार कुल मिलाकर 20 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति नष्ट होने का अनुमान है. घटना की सूचना पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया. बाद में मधेपुर थाना से छोटी फायर ब्रिगेड की गाड़ी से आग पर काबू पाया गया. थानाध्यक्ष प्रकाश चंद्र राजू व एसआइ शालिनी गुप्ता ने घटनास्थल पर पहुंच कर गुरुवार की सुबह स्थिति का जायजा लिया. फिलहाल सभी दुकानदार सड़क पर आ गए हैं. आग लगने के सही कारण का पता नहीं चल सका है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >