चुनाव को ले अर्द्धसैनिक बलों की चार कंपनी पहुंची

भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने को लेकर प्रखंड क्षेत्र में अर्द्धसैनिक बलों की चार कंपनियां पहुंच गई है.

मधवापुर . पांचवे चरण में 20 मई को होनेवाली लोकसभा चुनाव भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने को लेकर प्रखंड क्षेत्र में अर्द्धसैनिक बलों की चार कंपनियां पहुंच गई है. जिसे चिन्हित किये गए ठहराव स्थल पर ठहराया गया है. सभी जवानों को विभिन्न क्षेत्रों व बूथों पर तैनात किया जाएगा. प्राप्त जानकारी के अनुसार मधवापुर स्थित श्री लक्ष्मी जनता उच्च विद्यालय में एसएसबी की एक कंपनी तैनात की गयी है, वहीं बैंगरा स्थित सर्वोदय उच्च विद्यालय में सीआईएसएफ की एक कंपनी, उत्क्रमित उच्च विद्यालय बासुकी में बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस की एक कंपनी तथा उत्क्रमित उच्च विद्यालय त्रिमुहान में सीआईएसएफ की एक कंपनी को ठहराव स्थल पर रखा गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >