सामूहिक रेप मामले को ले प्राथमिकी दर्ज

थाना क्षेत्र के एक गांव में एक महादलित नाबालिग लड़की के साथ पांच युवकों द्वारा सामूहिक रूप से रेप करने का मामला प्रकाश में आया है.

झंझारपुर/मधेपुर. थाना क्षेत्र के एक गांव में एक महादलित नाबालिग लड़की के साथ पांच युवकों द्वारा सामूहिक रूप से रेप करने का मामला प्रकाश में आया है. पुलिस ने पीड़िता के बयान पर पांच लोगों पर सामूहिक बलात्कार की प्राथमिकी दर्ज की. साथ एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. जबकि अन्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है. घटना गुरुवार देर रात की बताई गई है. बताया जा रहा है कि गांव के बगल में ही जन्माष्टमी का मेला लगा था. मेला देखकर पीड़ित किशोरी अपने घर आ रही थी. पहले से घात लगाए सभी आरोपितों ने मिलकर लड़की के साथ रेप कर घटना स्थल से फरार हो गये. जिसके बाद पीड़ित लड़की रोते रोते अपने घर पहुंची. घटना की पूरी जानकारी अपने माता-पिता को दी. जिसके बाद माता पिता थाना पहुंचकर घटना की जानकारी दी. जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया. आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है. थानाध्यक्ष प्रकाश चंद्र राजू ने कहा कि शीघ्र ही सभी आरोपी गिरफ्त में होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >