दुकान से आभूषण चोरी मामले को ले प्राथमिकी दर्ज

ना क्षेत्र के लौफा बाजार स्थित बैद्यनाथ ज्वेलर्स से आभूषण चोरी होने का मामला सामने सामने आया है.

लखनौर . थाना क्षेत्र के लौफा बाजार स्थित बैद्यनाथ ज्वेलर्स से आभूषण चोरी होने का मामला सामने सामने आया है. चोरी मामले को लेकर दुकान मालिक जितेंद्र ठाकुर ने कहा कि सुबह में दुकान खोलकर साफ सफाई के बाद चापाकल पर पानी लाने के लिए चले गये. सोना-चांदी के आभूषण वाला झोला दुकान में रख दिया था. दुकानदार का नजर ओझल होते ही किसी अज्ञात व्यक्ति ने झोला लेकर चला गया. दुकान मालिक ने घटना की जानकारी पुलिस को दी. सूचना पर पुलिस पहुंचकर मामले की तहकीकात में जुट गई. थानाघ्यक्ष रेणू कुमारी ने कहा कि प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. जांचोपरांत अग्रेत्तर कार्रवाई की जाएगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >