31 जुलाई तक चलेगा परिवार नियोजन अभियान, गांव-गांव पहुंचकर लोगों को दी जाएगी मुफ्त स्वास्थ्य सेवा

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में परिवार नियोजन पखवाड़ा मेले का शुभारंभ हो गया है, जो 11 जुलाई से 31 जुलाई तक चलेगा. इस दौरान लोगों को परिवार नियोजन के महत्व और उपलब्ध साधनों की जानकारी के साथ-साथ निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी.

Babubarhi News: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में सोमवार को परिवार नियोजन पखवाड़ा मेले का शुभारंभ किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन बीडीओ संजय कुमार और प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी (एमओआईसी) डॉ. उदय शंकर प्रसाद ने संयुक्त रूप से किया.

अधिकारियों ने बताया कि परिवार नियोजन पखवाड़ा 11 जुलाई से 31 जुलाई तक चलेगा. इस दौरान लोगों को परिवार नियोजन के महत्व और उपलब्ध साधनों की जानकारी देने के साथ निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी.

31 जुलाई तक मिलेंगी ये सुविधाएं

पखवाड़े के दौरान इच्छुक लाभार्थियों को निम्न सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी—

  • पुरुष नसबंदी
  • महिला बंध्याकरण
  • अंतरा इंजेक्शन
  • छाया गोली
  • ओरल पिल (ओपी)
  • कंडोम वितरण

स्वास्थ्य विभाग की टीम लाभार्थियों को परामर्श देने के साथ उनकी आवश्यकता के अनुसार सेवाएं भी प्रदान करेगी.

गांव-गांव चलाया जाएगा जागरूकता अभियान

बीडीओ संजय कुमार ने कहा कि "छोटा परिवार, सुखी परिवार" का संदेश हर गांव तक पहुंचाना इस अभियान का उद्देश्य है. इसके लिए स्वास्थ्य कर्मी गांव-गांव जाकर लोगों को परिवार नियोजन के प्रति जागरूक करेंगे और इच्छुक दंपतियों को निःशुल्क सेवाएं उपलब्ध कराएंगे.

स्वास्थ्यकर्मी रहे मौजूद

कार्यक्रम में डॉ. नंद लाल, बीएचएम रंजीत कुमार मंडल, बीसीएम रंजीत कुमार सहित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सभी स्वास्थ्यकर्मी उपस्थित रहे. स्वास्थ्य विभाग ने अधिक से अधिक योग्य दंपतियों से अभियान का लाभ उठाने की अपील की है.

यह भी पढ़ें: पहले शादी का झांसा, फिर कोर्ट मैरिज... अब 5 लाख दहेज नहीं देने पर घर से निकालने का आरोप


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Avnish kumar karn

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >