Crime News प्रिटिंग प्रेस से लाखों का नकली रेपर बरामद

नगर थाना क्षेत्र के महंथी लाल चौक स्थित एक डिजिटल प्रिटिंग प्रेस से लाखों के नकली रेपर बरामदगी का मामला सामने आया है.

Crime News. मधुबनी. नगर थाना क्षेत्र के महंथी लाल चौक स्थित एक डिजिटल प्रिटिंग प्रेस से लाखों के नकली रेपर बरामदगी का मामला सामने आया है. जानकारी के अनुसार ब्रांड प्रोटेक्शन सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड कंपनी पटना अधिकारी ने सुनील पांडे, नवीन झा और रवि पांडेय एवं नगर थाने पुलिस के सहयोग से संयुक्त रूप डिजिटल प्रिंटिंग प्रेस पर छापामारी किया. जिसमें नकली रेपर और बॉक्स में रेपर हार्पिक, सिपला ओमनी जेल,हिमालया लीव 52, हिमालया बाॅडी लोशन,ग्लूकोन डी,ज्याडस कम्पनी का एम सील,पीडीलाइट कम्पनी आदि काॅस्टमेटिक सामान का नकली रेपर बरामद किया गया है. कंपनी के पदाधिकारियों ने कहा कि गुप्त सूचना पर छापेमारी की गई है. कहा कि शहर में नकली रेपर बनाने का फैक्ट्री भी खुला है. जिसकी खुलासा जल्द किया जायेगा. इस संबंध में नगर थाना अध्यक्ष सत्येंद्र कुमार ने कहा कि कंपनी के अधिकारियों के आवेदन के बाद मामले की जांच कर कानूनी कारवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >