लखनौर के डॉ. नारायण प्रसाद को 'सर्वश्रेष्ठ संकाय' के लिए मिला पहला गवर्नर गोल्ड मेडल

एसजीपीजीआईएमएस, लखनऊ के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. नारायण प्रसाद को 'सर्वश्रेष्ठ संकाय' के लिए पहला गवर्नर गोल्ड मेडल मिला है. उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने उन्हें यह प्रतिष्ठित सम्मान प्रदान किया. उनकी इस उपलब्धि पर मधुबनी जिले में खुशी का माहौल है.

Madhubani News: मधुबनी जिले के लखनौर प्रखंड के कटमाखोर गांव निवासी एवं एसजीपीजीआईएमएस, लखनऊ के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. नारायण प्रसाद को 'सर्वश्रेष्ठ संकाय' के लिए पहला गवर्नर गोल्ड मेडल प्रदान किया गया है. यह प्रतिष्ठित सम्मान उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने उन्हें प्रदान किया.

राज्यपाल ने किया सम्मानित

सम्मान समारोह में उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक, डीजीएमई नेहा शर्मा, डीन डॉ. शैलिन कुमार तथा संस्थान के निदेशक प्रो. आर.के. धीमान भी उपस्थित रहे. समारोह में डॉ. नारायण प्रसाद के शैक्षणिक और चिकित्सा क्षेत्र में योगदान की सराहना की गई.

परिवार और गुरुजनों को दिया सफलता का श्रेय

डॉ. नारायण प्रसाद ने इस उपलब्धि का श्रेय अपने सहयोगियों, परिवार और गुरुजनों को दिया. उन्होंने कहा कि इस लंबे सफर में उनकी पत्नी डॉ. रेणू सिंह, पुत्र डॉ. अश्विनी और पुत्री मेधा का सहयोग प्रेरणादायक रहा.

गांव और जिले का बढ़ाया मान

ग्रामीण परिवेश से निकलकर देश के प्रतिष्ठित चिकित्सा संस्थान में यह उपलब्धि हासिल करने पर कटमाखोर गांव, लखनौर प्रखंड और पूरे मधुबनी जिले में खुशी का माहौल है. स्थानीय लोगों ने इसे जिले के लिए गर्व का विषय बताते हुए डॉ. नारायण प्रसाद को बधाई दी.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >