Madhubani News : जिला टेबल टेनिस प्रतियोगिता का शुभारंभ

जिला टेबल टेनिस एसोसिएशन (एमडीटीटीए) की ओर से आज से खेल भवन में दो दिवसीय जिला चैंपियनशिप का आयोजन हुआ.

मधुबनी. जिला टेबल टेनिस एसोसिएशन (एमडीटीटीए) की ओर से आज से खेल भवन में दो दिवसीय जिला चैंपियनशिप का आयोजन हुआ. जिला सचिव संतोष झा ने बताया कि इस दो दिवसीय चैंपियनशिप का उद्घाटन भाजपा विधान पार्षद घनश्याम ठाकुर ने किया. टूर्नामेंट में सभी आयु वर्ग के लगभग 30 खिलाड़ी भाग लेंगे. इस टूर्नामेंट में सिंगल्स और डबल मैच खेले जाएंगे. एमडीटीटीए सदस्य कुमार रवि, ज्योति रमण झा, सत्येंद्र पासवान, नवीन मुरारका, अमर, अजीत मिश्रा, संदीप मंडल, अरविंद कुशवाहा, सुनील ठाकुर ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दी. संतोष झा ने कहा कि खिलाड़ियों में इस टूर्नामेंट को लेकर काफी उत्साह है. श्री झा ने बताया कि इस टूर्नामेंट के विजेता को आकर्षक पुरस्कार से सम्मानित किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >