ताड़ के पेड़ से गिरे जख्मी व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत

अरेर थाना के जमुआरी गांव में पेड़ से ताड़ी उतारने के दौरान एक व्यक्ति नीचे गिर गया.

बेनीपट्टी. अरेर थाना के जमुआरी गांव में पेड़ से ताड़ी उतारने के दौरान एक व्यक्ति नीचे गिर गया. जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया. उसे इलाज के लिये सदर अस्पताल ले जाया गया. जहां उसकी स्थिति नाजुक देख चिकित्सकों ने उसका प्राथमिक उपचार कर उसे डीएमसीएच रेफर कर दिया. जहां डीएमसीएच दरभंगा ले जाने के दौरान रास्ते में ही उसकी मौत हो गई. मृतक की पहचान अरेर थाना के परौल पंचायत के एकतारा गांव निवासी अशोक महतो के रूप में की गई. घटना बीते मंगलवार की शाम एकतारा गांव से सटे जमुआरी गांव के पास हुई. जहां मृतक पेड़ से ताड़ी उतारने पहुंचा था. बताया जा रहा है कि मृतक अपने पीछे पत्नी, दो नाबालिग पुत्र एवं दो पुत्री को छोड़ गया है. मौत के बाद मृतक का शव उसके घर पहुंचते ही घर में कोहराम मच गया. परिजन दहाड़े मारकर रोने विलखने लगी. आस-पास में मातम पसर गया है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था. वहीं परिवार के एक मात्र रहे कमाऊ सदस्य की असमय मौत होने से उसके परिवार का भरण-पोषण की समस्या उत्पन्न हो गई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >