Crime News: मधुबनी में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, भारी संख्या में हथियार बरामद, 5 गिरफ्तार

Crime News: मधुबनी में पुलिस ने मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है. छापेमारी के दौरान पुलिस को भारी संख्या में अर्द्धनिर्मित हथियार, निर्माण सामग्री और अन्य उपकरण बरामद हुआ है. घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है.

Crime News: मधुबनी के खुटौना प्रखंड के स्थानीय बाजार और झांझपट्टी गांव में अवैध रूप से संचालित हो रही मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा हुआ है. बिहार एसटीएफ ने फुलपरास अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी और खुटौना थाना समेत अन्य थानों की पुलिस के साथ मिलकर संयुक्त रूप से छापेमारी की. छापेमारी के दौरान पुलिस को भारी संख्या में अर्द्धनिर्मित हथियार, निर्माण सामग्री और अन्य उपकरण बरामद हुआ है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है. घटना के बाद से इलाके में दहशत का माहौल है.

मौके से 5 लोगों को किया गया गिरफ्तार

जानकारी के अनुसार, यह मिनी गन फैक्ट्री कृषि उपकरण मरम्मत केंद्र की आड़ में संचालित की जा रही थी. हैरानी की बात यह है कि फैक्ट्री खुटौना थाना से महज 700 मीटर की दूरी पर स्थित थी. छापेमारी के दौरान पुलिस ने भारी मात्रा में निर्माणाधीन हथियार, उपकरण और अन्य सामग्री के साथ मौके से 5 लोगों को भी गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार लोगों से पूछताछ के दौरान यह खुलासा हुआ है कि इस अवैध कारोबार के तार मुंगेर तक जुड़े हुए हैं. मुंगेर के कुशल कारीगर इस कारोबार में शामिल थे. इन कारीगरों ने बाबूबरही थाना क्षेत्र के तेघरा गांव में किराए के मकान में रहकर यह काम किया है.

ALSO READ: Bihar News: पुलिस ने ही लूट लिए 35 लाख रुपए, व्यवसायी ने एसपी से लगाई गुहार, हिरासत में लिया गया थानेदार

बीते 15 दिनों से गश्ती बढ़ी

मामले को लेकर डीएसपी फुलपरास ने बताया कि मुख्यमंत्री की प्रगति यात्रा संभावित है, ऐसे में बीते 15 दिन से जिले में गश्ती बढ़ा दी गई है. इसी दौरान 9 जनवरी को ग़श्ती के दौरान अवैध हथियार की गुप्त सूचना मिली. उसके बाद थानाध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने झांझपट्टी गांव स्थित घर में छापेमारी की. राजू कुमार साह के घर को घेरकर छापेमारी की. छापेमारी के दौरान दो अपराधी राजू कुमार साह और एक मुंगेर के राज कुमार चौधरी को पकड़ा गया. छापेमारी में गिरफ्तार लोगो से इनपुट के आधार पर खुटौना बाजार स्थित किसान ऑटो पार्ट के यहां छापेमारी की गई. छापेमारी में इस्तियाक आलम, इफ्तिखार आलम और इम्तियाज आलम नाम के तीन व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया. साथ भी भारी मात्रा में हथियार की अर्ध निर्मित सामग्री बरामद हुई.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >