राम मंदिर दान चोरी मामले में मधुबनी कांग्रेस का प्रदर्शन, निष्पक्ष जांच की मांग

राम मंदिर के नाम पर चंदा संग्रह में कथित आर्थिक अनियमितताओं को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी मधुबनी (पूर्वी) ने विरोध प्रदर्शन किया. नलिनी रंजन झा के नेतृत्व में हुई इस प्रदर्शन में निष्पक्ष जांच की मांग की गई.

Madhubani News: बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर गुरुवार को जिला कांग्रेस कमेटी मधुबनी (पूर्वी) की ओर से राम मंदिर के नाम पर चंदा संग्रह में कथित आर्थिक अनियमितताओं को लेकर विरोध-प्रदर्शन किया गया. प्रदर्शन का नेतृत्व जिला कांग्रेस कमेटी (पूर्वी) के अध्यक्ष नलिनी रंजन झा ने किया.

पारदर्शी और निष्पक्ष जांच की मांग

प्रदर्शन को संबोधित करते हुए नलिनी रंजन झा ने कहा कि आस्था भारतीय समाज की आत्मा है, लेकिन यदि उसी आस्था का उपयोग आर्थिक दोहन या राजनीतिक लाभ के लिए किया जाता है, तो यह नैतिक और लोकतांत्रिक मूल्यों के विपरीत है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस मामले में पारदर्शी और निष्पक्ष जांच की मांग करती है.

यह भी पढ़ें: मधुबनी में कांग्रेस का आक्रोश मार्च, राम मंदिर चंदा मामले में सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जांच की मांग

लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा पर दिया जोर

पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज मिश्रा ने कहा कि श्रद्धा किसी भी राजनीतिक दल की निजी संपत्ति नहीं बन सकती. वहीं टेकनाथ पाठक ने कहा कि लोकतंत्र में जनता के विश्वास की रक्षा करना प्रत्येक राजनीतिक दल की जिम्मेदारी है.

प्रदर्शन में परीक्षण यादव, अजय साह, मिहिर झा, सुनील झा, निधि झा, कपिल झा, अनिल चंद्र झा, कुमुद रंजन राय, सुशील झा, अकिल अंजुम, अभिषेक झा, विजय कृष्ण झा, बैद्यनाथ यादव, सुमित कुमार, गुड्डू साह, बचनू मंडल और नंद किशोर चौधरी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाग लिया.

संघर्ष जारी रखने का संकल्प

कार्यक्रम के अंत में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि यदि किसी प्रकार की अनियमितता हुई है तो उसकी निष्पक्ष एवं समयबद्ध जांच कर दोषियों को कानून के दायरे में लाया जाना चाहिए. साथ ही लोकतांत्रिक मूल्यों, पारदर्शिता और जनविश्वास की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया.


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Nagendra nath jha

Published by: Sarfaraz Ahmad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >