Madhubani News : भाजपा महिला मोर्चा ने निकला तिरंगा यात्रा

भाजपा महिला मोर्चा द्वारा आयोजित तिरंगा यात्रा में शहर के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया.

झंझारपुर. भाजपा महिला मोर्चा द्वारा आयोजित तिरंगा यात्रा में शहर के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया. यात्रा का नेतृत्व भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष कामिनी पोद्दार ने की. जिलाध्यक्ष बच्चा बाबू कामत ने संरक्षण किया. बेहट शक्ति केंद्र से डीएवी स्कूल तक निकाली गई. यात्रा में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया. नेताओं ने तिरंगा यात्रा में भाग लेकर देशभक्ति की भावना को और मजबूत किया. जिलाध्यक्ष बच्चा बाबू कामत ने कहा कि तिरंगा यात्रा का मुख्य उद्देश्य लोगों में देशभक्ति की भावना को जगाना और राष्ट्रीय एकता को मजबूत करना है. बबलू ने कहा इस तिरंगा यात्रा ने दिखाया कि झंझारपुर के लोग देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता के प्रति कितने जागरूक और प्रतिबद्ध हैं. कार्यक्रम में विधानसभा प्रभारी अनिता यादव, राजीव शर्मा उर्फ बबलू शर्मा, संदीप दास, विजय राउत, प्रदीप ठाकुर, ललन पासवान सहित कई भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: GAJENDRA KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >