वाहन की ठोकर से बाइक सवार की मौत, पत्नी जख्मी

चुन्नी ढलान के समीप कोसी बांध पर शुक्रवार को एक तेज रफ्तार अनियंत्रित वाहन ने बाइक सवार दंपती को ठोकर मार दिया.

मधेपुर . थाना क्षेत्र अंतर्गत चुन्नी ढलान के समीप कोसी बांध पर शुक्रवार को एक तेज रफ्तार अनियंत्रित वाहन ने बाइक सवार दंपती को ठोकर मार दिया. ठोकर लगते ही बाइक चला रहे व्यक्ति की मौत हो गई. वहीं बाइक पर सवार उनकी पत्नी गंभीर रूप से जख्मी हो गई. मृतक की पहचान भेजा थाना क्षेत्र के खरीक गांव निवासी राधेश्याम सिंह के रूप में हुई है. मृतक राधेश्याम सिंह की पत्नी मीरा देवी गंभीर रूप से जख्मी है. मृतक राधेश्याम सिंह अपनी पत्नी के साथ बाइक से अपनी ससुराल फुलपरास थाना के जगतपुर गांव से अपने घर वापस आ रहा था. इसी दौरान भेजा की ओर से जा रहा वाहन बाइक सवार दंपति को ठोकर मार दी. ठोकर लगते ही बाइक सवार दंपती कोसी बांध से लगभग 20 फीट नीचे जा गिरा. स्थानीय लोगों की मदद से घायल दंपती को इलाज के लिए मधेपुर पीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने हालत नाजुक देखते हुए मधुबनी सदर अस्पताल रेफर कर दिया. रास्ते में ही राधेश्याम सिंह की मौत हो गई. वहीं घायल पत्नी मीरा देवी का इलाज मधुबनी सदर अस्पताल में चल रहा है. घटना के बाद गांव में मातमी सन्नाटा छाया हुआ है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >