मधुबनी में दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या, पुलिस कर रही जांच, प्रथम दृष्टया प्रेम-प्रसंग का मामला…

Bihar Crime News: मधुबनी जिला के जयनगर थाना क्षेत्र के दुल्लीपट्टी – छपरारी सड़क मार्ग में सुनसान जगह पर एक युवक की शनिवार को दिन दहाड़े अज्ञात अपराधियों ने गोली मार कर हत्या कर दी. मृतक की पहचान खजौली थाना क्षेत्र के हाट समीप वार्ड दो निवासी राम लखन साफी के रुप में की गई है.

Bihar Crime News: मधुबनी जिला के जयनगर थाना क्षेत्र के दुल्लीपट्टी – छपरारी सड़क मार्ग में सुनसान जगह पर एक युवक की शनिवार को दिन दहाड़े अज्ञात अपराधियों ने गोली मार कर हत्या कर दी. मृतक की पहचान खजौली थाना क्षेत्र के हाट समीप वार्ड दो निवासी राम लखन साफी के रुप में की गई है. इस संबंध में मृतक की पत्नी ने जयनगर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है.

बताया जा रहा है कि युवक की हत्या प्रेम प्रसंग में की गई है. पुलिस प्रथम दृष्टया इसे अवैध प्रेम प्रसंग मान कर हीं जांच कर रही है. जानकारी के अनुसार राम लखन साफी गुजरात में काम करता है. तीन चार दिन पहले ही वह गांव आया था.

ये भी पढ़ें: सारण में दिनदहाड़े युवक की हत्या, बाइक से उतरकर हालचाल पूछा फिर कमर से कट्टा निकाल सीने में मार दी गोली…

समान खरीदने घर से निकला था रामलखन

शनिवार को दिन में करीब दस बजे वह घरेलू सामान का लिस्ट बना कर घर से यह कह कर निकला कि खजौली बाजार से सामान खरीदारी करने जा रहा है. लेकिन, वह जयनगर क्षेत्र के हरुसबार निवासी अपनी कथित प्रेमिका के साथ स्कूटी से जयनगर के लिए निकल गया. जब वह दुल्लीपट्टी- छपरारी के बीच में पहुंचा तो सुनसान जगह पर अज्ञात अपराधियो ने उसको गोली मार दी. जिससे उसकी मौत हो गई.

घटना की जानकारी मिलते हीं पुलिस मौके पर पहुंची. शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने भेज दिया. इधर, मृतक के परिजन के बयान के आधार पर पुलिस ने हरसुबार निवासी कथित प्रेमिका को गिरफ्तार कर लिया है.

पुलिस ने क्या कहा ?

डीएसपी विप्लव कुमार ने बताया है कि प्रथम दृष्टया यह अवैध प्रेम प्रसंग का मामला है. मामले को लेकर जांच के लिए मुजफ्फरपुर से भी जांच टीम आई थी. तकनीकी रुप से जांच की जा रही है. बहुत जल्द ही पूरी बात सामने आ जाएगी. अपराधियों की पहचान हो रही है. अपराधी भाग नहीं सकेंगे. मृतक की पत्नी ने जयनगर थाना पर प्राथमिकी दर्ज करायी है.

हिजबुल्लाह ने इजराइल के फुटबॉल मैदान पर दागे एक के बाद एक रॉकेट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >