Madhubani News: निर्माण जीविका महिला विकास स्वावलंबी सहकारी समिति लिमिटेड, जगतपुर की वार्षिक आमसभा शहर के एक होटल में आयोजित की गयी. सभा का शुभारंभ प्रखंड परियोजना प्रबंधक धर्मेंद्र कुमार झा, प्रखंड मेंटर पूनम कुमारी तथा समिति के अध्यक्ष, सचिव और कोषाध्यक्ष ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया.
वित्तीय वर्ष का लेखा-जोखा पेश
आमसभा में वित्तीय वर्ष 2025-26 के वार्षिक लेखा-जोखा और आय विवरणी की जानकारी सदस्यों के समक्ष प्रस्तुत की गयी. समिति की ओर से वित्तीय वर्ष के दौरान किये गये कार्यों की समीक्षा भी की गयी.
इसके साथ ही अगले वित्तीय वर्ष के लिए तैयार की गयी कार्ययोजना पर चर्चा कर सभा से उसका अनुमोदन कराया गया.
बैंक अधिकारी ने दी वित्तीय जानकारी
आमसभा को यूको बैंक की प्रबंधक कल्पना और जिला से पहुंचे ऋषि शेखर ने संबोधित किया. उन्होंने समिति के सदस्यों को वित्तीय गतिविधियों और योजनाओं से संबंधित जानकारी दी.
कार्यक्रम का संचालन सामुदायिक समन्वयक सतीश कुमार ने किया. इस अवसर पर संगीता ने स्वागत गान प्रस्तुत किया, जबकि एसजेवाई एमआरपी की ओर से सामाजिक गीत प्रस्तुत किया गया.
महिलाओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा
आमसभा को सफल बनाने में अभिजीत कुमार, सोनी देवी, रेणु देवी, रिंकी कुमारी, मधु प्रिया, नम्रता पासवान, श्यामता देवी, आशा कुमारी, मधु कुमारी और सीमा कुमारी समेत समिति से जुड़े सदस्यों ने सक्रिय भूमिका निभायी.
