Madhubani : अधिवक्ता ने प्रधान जिला जज को भेंट की गामक रंग पुस्तक

काव्य संग्रह गामक रंग की प्रति प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अनामिका टी को उनके चेंबर में भेंट की.

मधुबनी . जिला अधिवक्ता संघ के वरिष्ठ अधिवक्ता सह कवि ऋषिदेव सिंह ने अपने काव्य संग्रह गामक रंग की प्रति प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अनामिका टी को उनके चेंबर में भेंट की. अवसर पर अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष अमरनाथ झा भी उनके साथ उपस्थित थे. उन्होंने प्रधान जिला सत्र न्यायाधीश को अंगवस्त्र एवं पुष्पमाला के साथ सम्मानपूर्वक पुस्तक भेंट की. प्रधान जिला जज ने काव्य सग्रह गामक रंग पुस्तक भेंट करने पर प्रसन्नता व्यक्त की. उन्होंने कवि अधिवक्ता को धन्यवाद देते हुए उनके उज्ज्वल साहित्यिक भविष्य की कामना की. अवसर पर अधिवक्ता इंद्रदीप सिंह भी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By SHAILENDRA KUMAR JHA

SHAILENDRA KUMAR JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >