हरलाखी में आदर्श विद्या निकेतन का उद्घाटन, विद्यार्थियों को मिलेगी आधुनिक शिक्षा

हरलाखी में आदर्श विद्या निकेतन विद्यालय का भव्य उद्घाटन संपन्न हुआ. स्थानीय प्रखंड प्रमुख गोपाल दास ने विद्यालय का शुभारंभ करते हुए कहा कि इससे ग्रामीण विद्यार्थियों को आधुनिक शिक्षा का बेहतर अवसर मिलेगा.

Madhubani News: हरलाखी प्रखंड में रविवार को आदर्श विद्या निकेतन विद्यालय का उद्घाटन किया गया. प्रखंड प्रमुख गोपाल दास ने विद्यालय का शुभारंभ किया. इस अवसर पर विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर अतिथियों का स्वागत किया.

छात्र-छात्राओं की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

उद्घाटन समारोह में बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि, शिक्षाविद, विद्यालय के शिक्षक, कर्मचारी एवं अन्य स्टाफ मौजूद रहे. छात्र-छात्राओं की आकर्षक प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम को यादगार बना दिया.

ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों को मिलेगा बेहतर शैक्षणिक माहौल

प्रखंड प्रमुख गोपाल दास ने कहा कि बिहार सरकार राज्य की शिक्षा व्यवस्था को मजबूत और आधुनिक बनाने के लिए लगातार कार्य कर रही है. उन्होंने कहा कि ऐसे मॉडल विद्यालयों की स्थापना से ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण और आधुनिक शिक्षा का बेहतर वातावरण मिलेगा, जिससे उनके भविष्य को नई दिशा मिलेगी.

उन्होंने विद्यालय परिवार से बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बेहतर शैक्षणिक माहौल उपलब्ध कराने का आह्वान भी किया.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sanjay raut

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >