Madhubani News: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने झंझारपुर में अपना स्थापना दिवस उत्साहपूर्वक मनाया. इस अवसर पर ललित नारायण जनता महाविद्यालय परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण और राष्ट्रगान के साथ हुई. इसके बाद कार्यकर्ताओं ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए कॉलेज परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए.
Jhanjharpur News: नीम, पीपल, बरगद समेत कई पौधे लगाए
कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने नीम, पीपल, बरगद, आम और अमरूद सहित फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण किया. इस दौरान पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने का संकल्प भी लिया गया.
पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
अभाविप कार्यकर्ताओं ने कहा कि विद्यार्थी परिषद केवल छात्र हितों के लिए ही नहीं, बल्कि समाज और पर्यावरण के संरक्षण के लिए भी लगातार कार्य करती है. उन्होंने कहा कि जलवायु परिवर्तन के दौर में प्रत्येक व्यक्ति को कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए.
संगठन के गौरवशाली इतिहास को किया याद
कार्यक्रम में उपस्थित पदाधिकारियों ने संगठन के स्थापना दिवस पर उसके गौरवशाली इतिहास और शिक्षा, संस्कार एवं राष्ट्रभक्ति के क्षेत्र में किए गए योगदान को याद किया. उन्होंने युवाओं से सामाजिक दायित्व निभाने की अपील भी की.
कार्यकर्ता रहे मौजूद
कार्यक्रम में विष्णु विज्ञान झा, हिमकर कौण्डिन्य, नटवर, सौरभ, परमानंद, चंदन, अभिषेक, कौशल, आशुतोष, रिया दास, मोना, अंजली, निशा कामत, चंदा कुमारी सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे.
यह भी पढ़ें: 11 हजार से अधिक आवेदनों की समीक्षा, लंबित मामलों पर डीएम आनंद शर्मा सख्त
