एटीएम बदलकर रिटायर शिक्षक के खाते से 40 हजार उड़ाये

नगर परिषद क्षेत्र के लंगड़ा चौक के समीप स्थित एसबीआई के एटीएम से पैसा निकाल रहे अवकाश प्राप्त शिक्षक से साइबर अपराधी ने चालाकी से एटीएम बदलकर 40 हजार निकाल लिये.

झंझारपुर. नगर परिषद क्षेत्र के लंगड़ा चौक के समीप स्थित एसबीआई के एटीएम से पैसा निकाल रहे अवकाश प्राप्त शिक्षक से साइबर अपराधी ने चालाकी से एटीएम बदलकर 40 हजार निकाल लिये. खाते से निकासी एसबीआई शाखा से करीब आधा किलोमीटर की दूरी पर स्थित आईडीबीआई बैंक के एटीएम से की गई. 40000 की निकासी के बाद एटीएम को ब्लॉक किया गया. पीड़ित अवकाश प्राप्त शिक्षक प्रखंड के भखरौली गांव निवासी दिगंबर चौधरी करीब 2:45 बजे भारतीय स्टेट बैंक के मुख्य शाखा के गेट के बगल में स्थित एटीएम में 9 हजार रुपये की निकासी के लिए आये थे. एटीएम में अपना कार्ड डालकर ₹9000 के लिए बटन दबाने का प्रयास कर रहे थे. उम्र ज्यादा होने के कारण उन्हें नंबर का बटन सही रूप से दिखाई नहीं दे रहा था. इसी का फायदा उठाकर पीछे में खड़े साइबर अपराधी ने सहायता करने के नाम पर उनको 9000 बटन दबा दिया और पिन का नंबर डालने के लिए बोला. जब वह पिन डाल रहे थे, उन्हीं के बगल में खड़े होकर साइबर अपराधी उनका पासवर्ड नंबर देख लिया और एटीएम से कार्ड निकलते ही अपने हाथ में कार्ड ले लिया और चालाकी से कार्ड बदलकर किसी राजीव सिंह सोढ़ी के नाम से हुबहू वैसा ही एटीएम कार्ड उनको पकड़ा दिया. कुछ दूरी पर स्थित आईडीबीआई बैंक के एटीएम से पैसे की निकासी कर ली. उन्हें मोबाइल पर मैसेज आया तो वह समझ गए कि मेरे साथ फ्रॉड किया गया है. जब तक वह बगल के शाखा में पहुंचकर एटीएम को ब्लॉक कराते तब तक लगातार ₹10000 करके चार बार की निकासी कर लिया गया था. दिगंबर चौधरी ने बताया कि 4:06 में भी बैलेंस चेक किया था. थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने कहा कि आवेदन मिला है. पुलिस तहकीकात में जुट गई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >