परजुआर स्कूल से बर्खास्त शिक्षिका हुई गिरफ्तार

बेनीपट्टी : अरेर थाना पुलिस ने परजुआर से एक बर्खास्त शिक्षिका को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार शिक्षिका मध्य विद्यालय परजुआर डीह की बर्खास्त शिक्षिका रेखा देवी है. बर्खास्त शिक्षिका पर आरोप है कि वह नियोजन इकाई द्वारा बर्खास्त करने के बाद भी विद्यालय में जबरन शिक्षक उपस्थिति पंजी में अपना हस्ताक्षर करती थी. वर्तमान एचएम […]

बेनीपट्टी : अरेर थाना पुलिस ने परजुआर से एक बर्खास्त शिक्षिका को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार शिक्षिका मध्य विद्यालय परजुआर डीह की बर्खास्त शिक्षिका रेखा देवी है. बर्खास्त शिक्षिका पर आरोप है कि वह नियोजन इकाई द्वारा बर्खास्त करने के बाद भी विद्यालय में जबरन शिक्षक उपस्थिति पंजी में अपना हस्ताक्षर करती थी. वर्तमान एचएम के रोकने पर भी वह नहीं मानती थी.

विद्यालय के वर्तमान एचएम विपिन कुमार महतो ने बीइओ और जिला शिक्षा पदाधिकारी से मामले की शिकायत की थी. शिकायत के बाद जिला शिक्षा पदाधिकारी नसीम अहमद के निर्देश पर एचएम ने अरेर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी थी. प्राथमिकी दर्ज होने के बावजूद विद्यालय में जबरन अपना हाजिरी बनाने और गिरफ्तारी नहीं होने का मामला विधान परिषद के बीते सत्र में उठाया गया था.

अरेर थाने की पुलिस ने इसे गंभीरता से लेते हुए शिक्षिका को गुरुवार की सुबह गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया. अरेर एसएचओ ने कहा है कि शिक्षिका को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >