पिस्तौल दिखाकर जेसीबी लेने की प्राथमिक

हरलाख : राजनगर थाना क्षेत्र के एकहरी गांव निवासी ललन कुमार शर्मा ने पिस्तौल सटाकर जेसीबी अपने नाम कराने के आरोप में थाना क्षेत्र के कलना गांव निवासी नागेन्द्र यादव एवं इनके भाई दीप नारायण यादव पर प्राथमिकी दर्ज करायी है. दर्ज प्राथमिकी में कहा है कि नागेन्द्र यादव ने जेसीबी भाड़े के लिए लिया […]

हरलाख : राजनगर थाना क्षेत्र के एकहरी गांव निवासी ललन कुमार शर्मा ने पिस्तौल सटाकर जेसीबी अपने नाम कराने के आरोप में थाना क्षेत्र के कलना गांव निवासी नागेन्द्र यादव एवं इनके भाई दीप नारायण यादव पर प्राथमिकी दर्ज करायी है. दर्ज प्राथमिकी में कहा है कि नागेन्द्र यादव ने जेसीबी भाड़े के लिए लिया था. करीब एक माह गाड़ी चलने के बाद भाड़े का पैसा देने में आनाकानी करने लगा.

इसके बाद विगत वर्ष 12 मार्च को पैसा ले जाने के बहाने अपने घर बुलाया. जहां दीप नारायण ने घर से स्टैंप पेपर लेकर आया और पिस्तौल सटाकर जेसीबी अपने नाम लिखा लिया. उक्त मामले को कई महीनों से पंचायत स्तर से सुलझाने की कोशिश की. लेकिन वे लोग नहीं माने. इस बावत थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >